AIMIM-अपना दल ने जारी की 7 उम्मीदवारों की सूची

लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के सियासी रण में अपना दल कमेरावादी और एआईएमआईएम ने ताल ठोक दी है. 13 अप्रैल यानी आज विधायक पल्लवी पटेल और एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पीडीएम के 7 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. इसमें बरेली, हाथरस, फिरोजाबाद, रायबरेली, फतेहपुर, भदोही और चंदौली से प्रत्याशियों के नाम का एलान किया गया है.

कौन कहां से प्रत्याशी

अपना दल कमेरावादी और एआईएमआईएम की ओर से जारी पहली सूची में कुल 7 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है. बरेली से सुभाष पटेल पीडीएम के लोकसभा प्रत्याशी होंगे. हाथरस से डॉक्टर जयवीर सिंह धनगर को टिकट दिया गया है. फिरोजाबाद से प्रेमदत्त बघेल को प्रत्याशी घोषित किया है. रायबरेली से हाफिज मोहम्मद मोबीन को उम्मीदवार बनाया गया है. फतेहपुर से रामकिशन पाल को टिकट मिला है.
इसके अलावा भदोही से प्रेमचंद्र बिंद को कैंडिडेट बनाया है. पीडीएम ने चंदौली से जवाहर बिंद को प्रत्याशी घोषित किया है. विधायक पल्लवी पटेल और एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी की संस्तुति से यूपी सात सीटों पर पीडीएम ने प्रत्याशियों की घोषणा की.

सपा से अलग हुईं थी पल्लवी

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव से पहले अपना दल कमेरावादी के साथ गठबंधन तोड़ लिया था. इसके बाद पल्लवी पटेल और एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मिलकर पीडीएम (पिछड़ा, दलित, मुस्लिम) मोर्चा बनाने का ऐलान किया. गठबंधन में प्रेमचंद बिंद की प्रगतिशील मानव समाज पार्टी और राष्ट्रीय उदय पार्टी जैसी अन्य पार्टियां भी शामिल हैं. दोनों समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा था.

तीन सीटों पर चुनाव लड़ने का किया था ऐलान

पल्लवी पटेल ने तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा किया था. इसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अपना दल कमेरावादी से गठबंधन नहीं है. इसके बाद दोनों पार्टियां अलग हो गईं. बता दें कि समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर अपना दल कमेरावादी ने यूपी का पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था.

 

  • Related Posts

    यूजीसी एक्ट और आरक्षण में वोटबैंक की राजनीति तलाश रही बीजेपी!
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    यूजीसी एक्ट से एससी एसटी-ओबीसी वर्ग के छात्रों…

    Continue reading
    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’
    • TN15TN15
    • August 21, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    • By TN15
    • August 22, 2026
    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    • By TN15
    • August 22, 2026
    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    • By TN15
    • August 22, 2026
    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?

    • By TN15
    • August 22, 2026
    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?