पूर्णिया में पप्पू यादव ने किया नामांकन

टिकट में छल-कपट करने वालों को दिखेगा असली चेहरा’ : पप्पू

 

पटना । पूर्व सांसद पप्पू यादव ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन कर दिया है। पप्पू यादव अपनी मां का आशीर्वाद लेने के बाद सिंघम स्टाइल में समाहरणालय में नॉमिनेशन के लिए पहुंचे थे। बुलेट पर बैठकर पप्पू यादव समाहरणालय पहुंचे और उनके पीछे कार्यकर्ताओं की फौज दौड़ लगाती दिखी।

 


इससे पहले पप्पू यादव ने कहा कि आज का दिन मेरी जिंदगी के अध्याय खास दिन है। क्योंकि मैंने सबका दिल जीता है और मुझे सभी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ ।
पप्पू यादव ने कहा कि जिसने भी टिकट बंटवारे में मेरे साथ छल किया है । उन्हें पप्पू यादव की ताकत लोकसभा चुनाव जीत के बाद दिख जाएगा।
नामांकन भरने के बाद पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है। मेरा एक ही लक्ष्य है कि पूर्णिया में जीत हासिल कर पूरे देश में एक अलग पहचान बनाएंगे। वहीं युवाओं के विकास एवं बेरोजगारी को दूर करने का काम करेंगे।‌ सीमांचल की समस्या का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्णिया की युवा के साथ-साथ जन-जन के लोग हमेशा उनके साथ रहे हैं और इस चुनाव में भी रहेंगे।
पूर्णिया सीट से नामांकन के लिए भारी संख्या में समर्थकों के साथ पप्पू यादव समाहरणालय पहुंचे । नामांकन कराने के बाद बाहर निकले और फिर हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का अभिवादन किया।
पूर्णिया लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव ने नामांकन से पहले अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया । मां शांति प्रिया ने उनकी आरती उतारी, विजय तिलक लगाया और दही खिलाकर रवाना किया। वहीं पिता चंद्र नारायण प्रसाद ने पप्पू यादव की जीत की कामना की और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    • By TN15
    • March 17, 2026
    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    कांशीराम पर अब दलित वोटबैंक की राजनीति, सभी दल लगाने भुनाने में!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    कांशीराम पर अब दलित वोटबैंक की राजनीति, सभी दल लगाने भुनाने में!

    कायर सरकार-कमजोर विपक्ष और बेहाल जनता!  

    • By TN15
    • March 17, 2026
    कायर सरकार-कमजोर विपक्ष और बेहाल जनता!  

    भारतीय भक्ति काव्य परम्परा, ‌‌संगीत‌ की संगत में ‌गुज़रे तीन दिन!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    भारतीय भक्ति काव्य परम्परा, ‌‌संगीत‌ की संगत में ‌गुज़रे तीन दिन!

    समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता

    • By TN15
    • March 17, 2026
    समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता

    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    • By TN15
    • March 17, 2026
    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…