चुनाव आयोग ने बिहार के 237 प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने पर लगाया रोक

लोकसभा या विधानसभा का चुनाव लड़ने के जोश मे प्रत्याशी कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं कि चुनाव आयोग उनके चुनाव लड़ने पर ही रोक लगा देता है। कुछ ऐसी ही गलती देश भर में 1069 उम्मीदवारों ने की है। इसमें बिहार के 237 उम्मीदवार भी शामिल हैं. इन सभी ने 2019 में लोकसभा और 2020 में विधानसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन अपने खर्च का हिसाब इन सभी ने चुनाव आयोग को दिया ही नहीं है ।लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम में यह प्रावधान है कि निर्वाचन आयोग ऐसे सभी लोगों को चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा सकता है, जिन्होंने अपने पिछले लोकसभा चुनाव लड़ने के बाद अपने खर्चों का ब्योरा निर्धारित समय में आयोग को नहीं भेजा है। बिहार में 237 लोगों के चुनाव लड़ने पर रोक लगाई गई है। दूसरे स्थान पर बिहार का पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश है। यूपी के 121 प्रत्याशियों ने अपना खर्च वाला ब्योरा आयोग को नहीं दिया। तीसरे स्थान पर तेलंगाना है, जहां 107 लोगों के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
इसके अलावा मध्य प्रदेश में 79, कर्नाटक में 75, छत्तीसगढ़ में 73, आंध्र प्रदेश में 51 उम्मीदवारों पर प्रतिबंध लगाया गया है । जिन लोगों पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें कुछ पर 2024 तक प्रतिबंध है, जबकि कुछ लोगों को 2027 तक प्रतिबंधित कर दिया गया है। अब ये सभी लोग अगले विधानसभा का चुनाव भी नहीं लड़ पाएंगे। इनकी संख्या झारखंड में 26 है जबकि दिल्ली में 21, उत्तराखंड में 24, हरियाणा में 55 और हिमाचल प्रदेश में 9 के साथ ही बंगाल में 17 है।

  • Related Posts

    पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद…

    Continue reading
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    • By TN15
    • June 13, 2026
     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    • By TN15
    • June 13, 2026
    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    • By TN15
    • June 13, 2026
    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’