बिहार की राजनीतिक में बढ़ा लालू व रामविलास का कुनबा, दो नये सितारों की इंट्री

राम नरेश

पटना। राज्य की चालीस लोकसभा सीट में से कम-से-कम 10 सीटों पर इस बार के चुनाव में विरासत में राजनीति पाये उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमायेंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव में अबतक तीन नयी इंट्री हुई है।लालू- राबड़ी की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्या, चिराग पासवान के सगे बहनोई अरुण भारती और राजद के वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह के पुत्र सुधाकर सिंह। इनमें रोहिणी आचार्या और अरुण भारती बिलकुल ही नये हैं, जबकि सुधाकर सिंह विधायक हैं।

 

सिंगापुर में रहने वाली और पिता को किडनी डोनेट करने वाली रोहिणी आचार्या लालू परिवार की विरासत की राजनीति संभालने आयी हैं। लालू-राबड़ी की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्या को राजद ने सारण लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। रोहिणी के नाम की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है,पर पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनका नाम तय हो गया है। सारण में पांचवें चरण में 20 मई को चुनाव होना है। रोहिणी ने हाल ही में सारण लोकसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वायी है। सारण लोकसभा सीट से ही पहली बार लालू प्रसाद 1977 में लोकसभा के लिए चुने गये थे। फिलहाल लालू परिवार से स्वयं लालू प्रसाद और पत्नी राबड़ी देवी के अलावा बड़ी बेटी मीसा भारती, दोनों पुत्र तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव राजनीति में सक्रिय हैं।मीसा भारती राज्यसभा की सदस्य हैं। इन्हें इस बार भी पाटलीपुत्र लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

इस बार राजनीति में दिवंगत रामविलास पासवान के परिवार का भी विस्तार होने वाला है। चिराग पासवान के सगे बहनोई अरुण भारती को जमुई सुरक्षित सीट से उम्मीदवार बनाया जा रहा है।जमुई में पहले ही चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। शीघ्र ही अरुण भारती नामांकन का परचा दाखिल करेंगे। इन दोनों के अलावा राजद विधायक सुधाकर सिंह को बक्सर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया जायेगा। बक्सर में सातवें चरण में मतदान होना है। पिछले दो चुनावों में राजद के वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह उम्मीदवार होते आये हैं। सूत्र बताते हैं कि इस बार पार्टी ने उनके पुत्र विधायक सुधाकर सिंह को उम्मीदवार बनाना तय कर लिया है। सुधाकर को पार्टी का सिंबल मिल गया है। इसकी औपचारिक घोषणा बाकी है।

  • Related Posts

    पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद…

    Continue reading
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    • By TN15
    • June 13, 2026
     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    • By TN15
    • June 13, 2026
    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    • By TN15
    • June 13, 2026
    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’