जीपीएस सिस्टम से लैश कृषि ज्ञान वाहन : कुलपति

कृषि ज्ञान वाहन को हरी झंडी दिखा किया गया रवाना 

 

समस्तीपुर पूसा डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि ज्ञान वाहन को कुलपति डॉ पी एस पांडेय एवं उपमहानिदेशक इंजीनियरिंग डा एसएन झा की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। डा पांडेय ने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा फंडेड चतुर्थ कृषि रोड मैप के तहत पूरे बिहार के लिए चार वाहन दिया गया है। जिसमें पहला वाहन केंद्रीय कृषि विश्वविधालय पूसा को, दूसरा बिहार कृषि विश्वविधालय सबौर, तीसरा वहां बासु को, एवं चौथा वाहन बामेती पटना को उपलब्ध कराया गया है। कृषि ज्ञान वाहन बिहार के किसानों और पशुपालकों के लिए काफी फायदेमंद है। यह उनके घर तक जायेगी और उन्हें कृषि से संबंधित विभिन्न वैज्ञानिक जानकारी फिल्म के माध्यम से दिखायेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के आधुनिक तकनीकी सजोसज्जा से लैश वाहन में पशु चिकित्सा सेवाएं से संबंधित सभी उपकरणों को भी उपलब्ध कराया गया है। वाहन में पशुओं के खून जांच तथा मल मूत्र जांच के उपकरण भी है जिससे कि उनके घर पर तत्काल ही जांच कर रिपोर्ट दे दिया जाएगा। इसके साथ ही इस वाहन में पशुओं के अल्ट्रासाउंड मशीन को भी रखा गया है, जिन पशुपालकों को अल्ट्रासाउंड कराने की जरूरत होगी उनके घर पर ही जाकर मशीन सभी जांच कर देगी। इस रथ को फिलहाल समस्तीपुर और आस पास के गांव में चलाया जाएगा।खासतौर से इस वाहन में जीपीएस सिस्टम के अलावे बीओडी इंक्यूवेटर, इंसैक्ट ट्रैप, एनालाइजर, फ्रिज, रक्त विश्लेषक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, मिट्टी जांच के सभी व्यवस्था भी लगा है जिससे कि यह जहां भी जायेगा उसकी ट्रेकिंग की जा सकेगी। फिलहाल बिहार के समस्तीपुर, वैशाली, सारण, सिवान, गोपालगंज, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, दरभंगा मुजफ्फरपुर, शिवहर, बेगूसराय केवीके के सहयोग से किसानों के खेत एवं गांव व घर तक पहुंचकर चलेगी। कार्यक्रम के दौरान पूर्व कुलपति डॉ जी त्रिवेदी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रसार शिक्षा निदेशालय की ओर से किया गया था। मौके पर कुल सचिव डा मृत्युंजय कुमार, सूचना पदाधिकारी डा कुमार राज्यवर्धन, कृषि ज्ञान वाहन के नोडल पदाधिकारी सह वैज्ञानिक डा विनिता सतपति, डा अनुपमा कुमारी आदि मौजूद थे

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार