संदेशखाली मामले को लेकर PM मोदी ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना

संदेशखाली मामला इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है. संदेशखाली मामले के मुख्य आरोपी शाहजहां शेख की गिरफ्तारी के बाद संदेशखाली की महिलाओ में ख़ुशी की झलक देने को भी मिली। महिलाओ ने शाहजहां शेख की गिरफ्तारी के जश्न भी मनाया। इस समय राज्य में बीजेपी और टीएमसी के बीच संदेशखाली पर तनातनी चल रही है. इसी बीच PM नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं. इस दौरान पीएम ने विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के नेता संदेशखाली पर चुप हैं. इससे पूरा देश दुखी है. इंडिया गठबंधन के नेताओं पर उन्होंने ‘आंख-कान-नाक-मुंह गांधी जी के तीन बंदरों की तरह’ बंद करने का आरोप लगाया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि टीएमसी ने पश्चिम बंगाल में अत्याचार और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है. साथ ही PM ने कहा कि देश की इन उपलब्धियों के बीच बंगाल की स्थिति भी आज पूरा देश देख रहा है. मां, माटी, मानुष का ढोल पीटने वाली TMC ने संदेशखाली की बहनों के साथ जो किया है, वो देखकर पूरा देश दुखी है, आक्रोशित है. पीएम ने कहा, “माताओं और बहनों के साथ जो हुआ क्या उसका बदला आप लेंगे या नहीं लेंगे? बंगाल की जनता मुख्यमंत्री दीदी से पूछ रही है. क्या कुछ लोगों का वोट ममता दीदी आपके लिए बंगाल की महिलाओं से ज़्यादा महत्वपूर्ण हो गया है? आपको शर्म आनी चाहिए.” पीएम ने कहा, “इंडी गठबंधन के नेता संदेशखाली पर आंख-नाक-कान-नाक-मुंह बंद करके रखे हुए थे, जैसे

“TMC ने भ्रष्टाचार के लिए कोई क्षेत्र नहीं छोड़ा है”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गरीब की जमीन पर जबरन कब्जा करना हो बॉर्डर पर जानवरों की स्मगलिंग करनी हो. TMC ने भ्रष्टाचार के लिए कोई क्षेत्र नहीं छोड़ा है. इसलिए TMC के मंत्रियों के घर से नोटों के ढेर निकल रहे हैं. यहां की सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों को रोकने के लिए हर हथकंडा अपना रही है. यहां की CM धरने पर बैठ जाती हैं और चाहती हैं कि केंद्र की परियोजनाओं में उनको खुली लूट करने का मौका मिले और मोदी ये करने नहीं दे रहा इसलिए मोदी को ये अपना दुश्मन नंबर वन मानती हैं.

  • Related Posts

    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    हिमाचल प्रदेश में हाल में पंचायती राज संस्थाओं…

    Continue reading
    वानी से इंकार, चाहिए जिला हिसार
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    सिवानी की दशक पुरानी न्यायसंगत मांग   डॉ.…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    • By TN15
    • June 13, 2026
     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    • By TN15
    • June 13, 2026
    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    • By TN15
    • June 13, 2026
    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’