पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण को भी मिला बीजेपी से राज्यसभा टिकट 

Rajya Sabha Chunav 2024: बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने गुजरात से जेपी नड्डा, महाराष्ट्र से अशोक चव्हाण को उम्मीदवार बनाया है। अशोक चव्हाण 13 फरवरी को ही बीजेपी में शामिल हुए थे। इसके अलावा बीजेपी ने महाराष्ट्र से मेधा कुलकर्णी और अजित गोपछडे को भी राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है।

 

इन नामों का किया गया एलान

 

बीजेपी ने गुजरात से जेपी नड्डा के साथ-साथ गोविंदभाई ढोलकिया, मयंकभाई नायक, जशवंतसिंह सलामसिंह परमार को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है. शिवसेना शिंदे गुट की तरफ से मिलिंद देवरा गुरुवार (15 फरवरी) को 11 बजे राज्यसभा सदस्यता के लिए फॉर्म भरेंगे। मिलिंद देवरा हाल ही में कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हुए हैं।

इससे पहले बीजेपी मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए चार और ओडिशा से एक नाम का एलान किया था। बीजेपी की ओर से रविवार (11 फरवरी) को राज्यसभा चुनाव के लिए नामों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के लिए उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया था।

 

ओडिशा और एमपी से इन उम्मीदवारों के नाम

 

बीजेपी ने आज इससे पहले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी, जिसमें मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, माया नारोलिया, बंसीलाल गुर्जर और उमेश नाथ महाराई को उम्मीदवार गया. बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को ओडिशा से उम्मीदवार बनाया है।

राज्यसभा की 56 सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव होना है और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, पुरुषोत्तम रूपाला (गुजरात) और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (महाराष्ट्र) का भी कार्यकाल पूरा हो रहा है। आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी के सात उम्मीदवारों ने बुधवार (14 फरवरी) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, पूर्व सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, प्रदेश पार्टी महासचिव अमरपाल मौर्य, पूर्व राज्य मंत्री संगीता बलवंत, पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, पूर्व विधायक साधना सिंह और आगरा के पूर्व मेयर नवीन जैन शामिल थे।

Related Posts

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
  • TN15TN15
  • March 7, 2026

बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

Continue reading
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
  • TN15TN15
  • March 6, 2026

हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

न बचेगी ट्रम्प शाही …

  • By TN15
  • March 11, 2026
न बचेगी ट्रम्प शाही …

न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

  • By TN15
  • March 11, 2026
न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

  • By TN15
  • March 11, 2026
शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

  • By TN15
  • March 11, 2026
सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

  • By TN15
  • March 11, 2026
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

  • By TN15
  • March 11, 2026
आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया