Bihar Politics : विधानसभा में हुई नारेबाजी तो सीएम को आया गुस्सा, बोले- ‘नीतीश कुमार मुर्दाबाद क्योंकि हम…’

Bihar News: बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) गुस्सा हो गए।  दरअसल, जब सदन में बोल रहे थे तो विपक्ष की तरफ से उनके खिलाफ नारेबाजी की जा रही थी।  इसपर नीतीश कुमार ने कहा कि ये नारेबाजी इसलिए हो रही है क्योंकि मैंने अच्छा काम किया है और विपक्ष गड़बड़ करता रहा है। सीएम नीतीश स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर किए गए काम की जानकारी सदन को दे रहे थे कि पीछे से ‘नीतीश कुमार मुर्दाबाद’ और ‘नीतीश कुमार हाय-हाय’ की आवाज आ रही थी।

नारेबाजी सुनकर सीएम नीतीश को भी तैश आ गए और उन्होंने माइक थाम कर विपक्षियों को जवाब देते हुए कहा, ”नीतीश कुमार मुर्दाबाद? नीतीश कुमार मुर्दाबाद आप इसलिए कर रहे हैं क्योंकि हम स्वास्थ्य का काम करके सबका इलाज कर रहे हैं और आप लोग सबको मरवाना चाहते थे। इसलिए हमारा मुर्दाबाद और आपका जिंदाबाद. मेरे खिलाफ ये नारेबाजी इसलिए हो रही है कि मैं अच्छा काम कर रहा हूं और ये गड़बड़ करने वाले लोग हैं.”

गड़बड़ करने वालों की कराएंगे जांच- नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने कहा, ”आप लोगों ने जो गड़बड़ किया है, उसकी जांच होगी और कोई बचने वाला नहीं है. यह लोग चाहते हैं कि पहले की तरह ही पुलिस बल की संख्या में गड़बड़ी बनी रहे. हमारी सरकार द्वारा ही शराबबंदी को लागू किया गया था।  बिहार में कानून राज कायम है. जब यह लोग गड़बड़ करने लगे तब हम यहां आए (एनडीए) हैं ,जब अगला चुनाव होगा तो इनका कहीं पता नहीं चलेगा. हम लोग अच्छा काम कर रहे हैं इसलिए नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं.” नीतीश कुमार ने इस दौरान कहा कि अगर कोई गड़बड़ी करेगा तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. वहीं, सदन में उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के मुद्दे पर भी बात की और कहा, ”मैं इसके लिए पीएम मोदी जी को बधाई देता हूं.”

Related Posts

बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

Continue reading
BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

‘पहले अपना टिकट पक्का कराएं’, अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार

‘पहले अपना टिकट पक्का कराएं’, अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार