सो रही पत्नी को करंट लगाकर मार डाला

अवैध संबंधों के शक में हामिद ने करंट लगाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर सरेंडर कर दिया। आरोपी के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल ये पूरी घटना उत्तराखंड के रुड़की में लंढौरा की है। उत्तर प्रदेश के बुढ़ाना निवासी हामिद अपने पुत्र तालीफ परिवार के साथ लंढौरा में बस अड्डे के पास रहता है गुरुवार रात हामिद अपनी पत्नी खातून और छह साल की बच्ची शबनम के साथ एक कमरे में सोया था. आरोप है कि रात करीब एक बजे हामिद ने बिजली के तार का एक सिरा प्लग में लगाकर, दूसरा सिरा पत्नी के मुंह में लगा दिया। करंट लगने से खातून की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हामिद ने रात में ही पुलिस स्टेशन जाकर सरेंडर कर दिया. हामिद ने बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था इसलिए उसने खातून की हत्या कर दी। हामिद को हिरासत में लेकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हामिद के पुत्र नदीम की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया। चौकी प्रभारी नवीन चौहान ने बताया कि हामिद को पत्नी के गलत आचरण का शक था। इसके चलते उसने पत्नी की हत्या कर दी। और अपनी 6 साल की बेटी को धमकी देकर चुप करा दिया परिवार के लोगों का कहना है कि जब हामिद बिजली का करंट लगा कर पत्नी की हत्या कर रहा था, उसी दौरान मां के पास सोई छह साल की बच्ची शबनम की आंख खुल गई थी। हामिद ने बच्ची को जान से मारने की धमकी देकर डरा दिया था। धमकी के डर से बच्ची कुछ नहीं बोली। इस वजह से परिवार के अन्य सदस्यों को हत्या की जानकारी तब हुई जब हामिद ने पुलिस के पास पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

  • Related Posts

    राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल की इमारत गिरने से 6 बच्चों की मौत
    • TN15TN15
    • July 25, 2025

    जयपुर। राजस्थान के झालावाड़ में सरकारी स्कूल की…

    Continue reading
    आखिर किस कारण हुआ अहमदाबाद हादसा!
    • TN15TN15
    • June 14, 2025

    अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एयर इंडिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ऐसे नहीं जाने दे सकते…’, नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?

    • By TN15
    • July 24, 2026

    ‘अहंकार आपको ले डूबेगा’, PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक

    • By TN15
    • July 24, 2026
    ‘अहंकार आपको ले डूबेगा’, PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक

    10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना… पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार

    • By TN15
    • July 24, 2026
    10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना… पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार

    ‘मैं कमजोर महसूस कर रहा हूं लेकिन…’ सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    • By TN15
    • July 24, 2026
    ‘मैं कमजोर महसूस कर रहा हूं लेकिन…’ सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    सीटू ने अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

    • By TN15
    • July 24, 2026
    सीटू ने अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि