Punjab Governor Resign: पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने दिया इस्तीफा, वजह भी बताई  

Punjab Governor Banwari Lal Purohit Resigns: पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित (Banwari Lal Purohit) ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि वह निजी कारणों से यह निर्णय ले रहे हैं। बनवारीलाल पुरोहित ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) के नाम चिट्ठी में लिखा, ”व्यक्तिगत कारणों और अन्य प्रतिबद्धता के कारण, मैं पंजाब के गवर्नर और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के तौर पर अपना इस्तीफा देता हूं. कृपया इसे स्वीकार करें.”

83 वर्षीय बनवारी लाल पुरोहित इससे पहले 2017 से 2021 के बीच तमिलनाडु के गवर्नर रहे हैं. 2016-2017 के बीच वह असम के गवर्नर भी रह चुके हैं. जबकि अगस्त 2021 में उन्होंने पंजाब के 29वें गवर्नर के रूप में शपथ ली थी. उन्होंने करीब साढ़े तीन साल बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया. बनवारीलाल पुरोहित भारतीय जनता पार्टी की तरफ से नागपुर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद भी रह चुके हैं. वहीं, इसके पहले वह दो बार कांग्रेस के टिकट से इसी सीट से सांसद रहे हैं.

 

राज्यपाल और सीएम के बीच चल रही थी तनानती

 

बता दें कि पंजाब के सीएम भगवंत मान और राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के बीच अनबन चल रही थी.  सीएम मान ने दो दिन पहले ही गवर्नर पर निशाना साधते हुए उनपर तंग करने के आरोप लगाए थे. मान ने कहा था कि प्रदेश में हमारी चुनी हुई सरकार है. हम निर्वाचित तरीके से राज करेंगे या सेलेक्टेड तरीके से शासन करेंगे. लोकतंत्र में निर्वाचित तरीके से शासन होता है. भगवंत मान ने यह भी कहा था कि राज्यपाल बात-बात पर कह देते हैं कि यह गैरकानूनी और वह कानूनी है. बता दें कि राज्यपाल के साथ उनकी तनातनी की वजह कुछ विधेयक भी थे जिन्हें राज्यपाल ने पहले मंजूरी नहीं दी थी जिसके खिलाफ मान सुप्रीम कोर्ट गए थे. इसके बाद फिर राज्यपाल ने विधेयकों को मंजूरी दे दी थी.

Related Posts

पंडित नेहरू से PM मोदी की तुलना पर शरद पवार का बड़ा बयान!
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

मुंबई के वाईबी चव्हाण केंद्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस…

Continue reading
टीएमसी का होगा कांग्रेस में विलय, राज्यसभा जाएंगी ममता बनर्जी, अभिषेक बनेंगे राष्ट्रीय महासचिव !
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

नई दिल्ली। देश की राजनीति किसी ने सोचा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बच्चों में नैतिक शिक्षा की आवश्यकता

  • By TN15
  • June 11, 2026
बच्चों में नैतिक शिक्षा की आवश्यकता

टांग खींचने नहीं, हाथ थामने की संस्कृति विकसित करें

  • By TN15
  • June 11, 2026
टांग खींचने नहीं, हाथ थामने की संस्कृति विकसित करें

हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

  • By TN15
  • June 10, 2026
हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

  • By TN15
  • June 10, 2026
1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

  • By TN15
  • June 10, 2026
अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

  • By TN15
  • June 10, 2026
राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!