ईडी को नहीं मिल रहे हेमंत सोरेन, झारखंड के सीएम ने बताया राजनीतिक एजेंडा 

Hemant Soren Missing: झारखंड में कथित भूमि धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। केंद्रीय एजेंसी ईडी उनका बयान दर्ज करने के लिए ढूंढ रही है। इस बीच मुख्यमंत्री सोरेन ने ईडी को पत्र लिखकर राजनीतिक एजेंडे के तहत कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने अपने और गठबंधन के विधायकों से रांची में ही रहने के लिए कहा है।

झामुमो महासचिव और प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे ने पीटीआई से कहा कि मौजूदा राजनीतिक स्थिति को देखते हुए सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी विधायकों को रांची में रहने का निर्देश है। झामुमो, कांग्रेस और RJD (राष्ट्रीय जनता दल) सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्य दल हैं।

 

सोरेने ने पत्र में क्या कहा?

 

झारखंड के मुख्यमंत्री ने ईडी को भेजे पत्र में लिखा, “आप अच्छी तरह से जानते हैं कि विधानसभा का बजट सत्र 2 और 29 फरवरी 2024 के बीच है और अन्य पूर्व निर्धारित व्यस्तताओं के अलावा उसी की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे. इन परिस्थितियों में 31 जनवरी 2024 को या उससे पहले एक और बयान दर्ज करने का आपका आग्रह दुर्भावनापूर्ण है। यह राज्य सरकार के कामकाज को बाधित करने और लोगों के एक निर्वाचित प्रतिनिधि को अपने आधिकारिक कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोकने के आपके राजनीतिक एजेंडे को उजागर करता है.”

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम कथित भूमि धोखाधड़ी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पहुंची। ईडी की ये टीम 13 घंटे से अधिक समय तक यहां रही। इस दौरान उन्होंने परिसर की तलाशी ली।

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने 20 जनवरी को हेमंत सोरेन से रांची में उनके आधिकारिक आवास पर पूछताछ की थी। बाद ईडी ने नया समन जारी करते हुए यह बताने को कहा था कि वह पूछताछ के लिए 29 जनवरी या 31 जनवरी में से किस दिन आएंगे।

 

कहां हैं हेमंत सोरेन?

 

दिल्ली आने के बाद से जानकारी नहीं है कि हेमंत सोरेन कहां हैं। ,उनका चार्टेड प्लेन दिल्ली एयरपोर्ट पर खड़ा है। उनके स्टाफ के कई लोगों के फोन बंद हैं। उनकी बीएमडब्ल्यू कार को ईडी ने कल (सोमवार) को जब्त कर लिया था। उनके ड्राइवर से भी पूछताछ हुई, लेकिन सोरेन का कुछ पता नहीं चला।

  • Related Posts

    पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद…

    Continue reading
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

    • By TN15
    • June 14, 2026
    रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

    आखिर कब तक यह संघर्ष…?

    • By TN15
    • June 14, 2026
    आखिर कब तक यह संघर्ष…?

    यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

    • By TN15
    • June 14, 2026
    यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

    पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    • By TN15
    • June 14, 2026
    पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह