भारत में कोरोना मामलों में कमी, एक दिन में 8,603 केस

नई दिल्ली, भारत में शनिवार को पिछले 24 घंटों में 8,603 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में, देश भर में कुल 415 मौतें भी हुई हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार सुबह यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार, 415 नई मौतों के साथ, मरने वालों की संख्या 4,70,530 हो गई है।

पिछले 24 घंटों में 8,190 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 3,40,53,856 हो गई है। नतीजतन, भारत की रिकवरी दर 98.35 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।

भारत का सक्रिय मामले वर्तमान में 99,974 है। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.29 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

साथ ही इसी अवधि में देशभर में कुल 12,52,596 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 64.60 करोड़ से अधिक कुल परीक्षण किए हैं।

इस बीच, पिछले 20 दिनों से 0.81 प्रतिशत की साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

पिछले 24 घंटों में 73,63,706 वैक्सीन खुराक के के साथ, भारत का कोविड टीकाकरण कवरेज शनिवार सुबह तक 126.53 करोड़ तक पहुंच गया है। यह 1,31,55,745 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार सुबह तक 21.38 करोड़ से अधिक शेष और अप्रयुक्त कोविड वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

Related Posts

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच ओमान के तट…

Continue reading
कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार