डीयू: 3 की बजाए अब 7 दिसंबर को आएगी पीजी दाखिलों की तीसरी लिस्ट

नई दिल्ली, दिल्ली विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट दाखिलों के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट 3 दिसंबर को जारी की जानी थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्णय लिया है कि पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों के लिए अब तीसरी मेरिट लिस्ट 7 दिसंबर को जारी की जाएगी। वहीं दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर शनिवार 4 दिसंबर तक दाखिला के लिए आवेदन किया जा सकता है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के मुताबिक 7 दिसंबर को जारी की जाने वाली मेरिट लिस्ट के आधार पर छात्र 8 और 9 दिसंबर तक विभिन्न कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय के मुताबिक इस साल दिल्ली विश्वविद्यालय पीजी कोर्स में प्रत्येक सीट के लिए औसतन 9 छात्रों ने आवेदन किया है। दिल्ली विश्वविद्यालय में विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में लगभग 20,000 सीटें हैं, लेकिन इन पाठ्यक्रमों में करीब 1.80 लाख छात्रों ने आवेदन किया है।

पीजी एडमिशन के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा दूसरी मेरिट लिस्ट 26 नवंबर को जारी की थी। दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर 27 नंवबर से 30 नवंबर तक दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई। इसके बाद पीजी दाखिले के लिए 3 दिसंबर को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होनी थी। हालांकि यह लिस्ट 7 दिसंबर को जारी की जाएगी।

उधर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने भी एमए, एमएससी और एमसीए आदि पीजी पाठ्यक्रमों के लिए ली गई प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। जेएनयू के इन पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के लिए देश भर से विभिन्न राज्यों के हजारो छात्रों ने आवेदन और प्रवेश परीक्षाएं दी थीं।

जेएनयू अब एमए, एमएससी और एमसीए की प्रवेश परीक्षा में अर्जित किए गए अंकों के आधार पर सफल उम्मीदवारों का चयन कर रहा है। विश्वविद्यालय ने दाखिले के लिए ऐसे सफल छात्रों की सूची जारी कर दी है। छात्र अपने रोल नंबर के जरिए यह लिस्ट वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय में जहां पीजी के लिए करीब 1.80 लाख छात्रों ने आवेदन किया था वहीं एमफिल और पीएचडी के लिए करीब 28,827 पंजीकरण हुए हैं। रजिस्ट्रेशन करवाने वाले छात्रों की प्रवेश परीक्षा 26, 27, 28, 29 व 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को आयोजित की गई थी।

एक अहम फैसलें में यूजीसी ने एमफिल और पीएचडी छात्रों को बड़ी राहत प्रदान की है। यूजीसी ने एमफिल और पीएचडी छात्रों को थीसिस जमा करने की अंतिम तिथि में छह महीने का एक्सटेंशन दिया है। यूजीसी द्वारा जारी किए गए इस निर्देश के मुताबिक एमफिल और पीएचडी कर रहे छात्र अब अगले वर्ष 30 जून तक अपनी थीसिस जमा करवा सकते हैं। इससे पहले यह थीसिस इसी वर्ष 31 दिसंबर तक जमा करवाई जानी थी।

Related Posts

बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार
  • TN15TN15
  • November 17, 2026

मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदित हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी…

Continue reading
CBSE छात्रों के फॉर्म में नहीं चलेगी गलती, स्कूलों को जारी हुए नए निर्देश

केंद्रीय शिक्षा माध्यमिक बोर्ड (CBSE) ने सभी स्कूलों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

  • By TN15
  • November 19, 2026
यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

  • By TN15
  • November 17, 2026
दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

  • By TN15
  • November 17, 2026
बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

  • By TN15
  • November 17, 2026
जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

  • By TN15
  • November 17, 2026
17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

  • By TN15
  • November 17, 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें