विनय कटियार ने कहा – राम मंदिर में आडवाणी और आरएसएस की बड़ी भूमिका

राम मंदिर निर्माण का श्रेय भले ही कितने नेता लेने में लगे हों खुद बीजेपी ने यह मामला तूल पकड़ रहा है। बीजेपी में ही मंदिर निर्माण का श्रेय राम मंदिर निर्माण आंदोलन के नायक लाल कृष्ण आडवाणी को देने में लग गए हैं। गोवर्धनपीठ जगन्नाथपुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के राम मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल न होने के बयान के दो दिन बाद भाजपा नेता विनय कटियार ने कहा स्पष्ट रूप से कहा है कि राम मंदिर निर्माण का श्रेय किसी एक व्यक्ति को नहीं जाता है। उन्होंनेराम मंदिर आंदोलन में लालकृष्ण आडवाणी और आरएसएस कार्यकर्ताओं के बड़े योगदान की बात कर नया मामला बना दिया है।

दरअसल विनय कटियार भाजपा के फायरब्रांड नेता और बजरंग दल के संस्थापक हैं। वह फैजाबाद संसदीय क्षेत्र से तीन बार सांसद रह चुके हैं। नब्बे के दशक में वह राम मंदिर के प्रमुख चेहरा थे। बाबरी मस्जिद के विध्वंस मामले में नामित 32 आरोपियों में उनका नाम भी शामिल था। लेकिन बाद में मस्जिद विध्वंस मामले में बरी कर दिया गया।

पूर्व सांसद विनय कटियार ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए साक्षात्कार में कहा कि इसका श्रेय किसी एक व्यक्ति को नहीं दिया जा सकता। जब ऐसे आंदोलन होते हैं तो इसका श्रेय पूरे संगठन को जाता है। आंदोलन में आरएसएस की बड़ी भूमिका थी। इसने एक संगठन के रूप में नेतृत्व किया, लेकिन इसके अन्य सहयोगी संगठनों जैसे विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने राम मंदिर के लिए आगे काम किया और वीएचपी इसी तरह का काम जारी रखे हुए है। तो इसका श्रेय संघ के स्वयंसेवकों को जाता है।”

उन्होंने कहा कि मैंने ही आंदोलन शुरू किया था और अन्य लोगों को भी इससे जोड़ा था । उन्होंने अपने को आंदोलनकारी नेता बताया। उन्होंने कहा कि उन लोगों में से मैं भी एक हूं जिन्होंने आंदोलन की नींव रखी थी। बाद में और भी लोग जुड़ गये। अब मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। यह आगे बढ़ेगा और मंदिर जल्द ही बनकर तैयार होगा।”

राम मंदिर आंदोलन और बजरंग दल की स्थापना के सवाल पर उन्होंने कहा कि “बजरंग दल का गठन हिंदू समाज के जागरण के लिए किया गया था। इसे राम मंदिर आंदोलन से जोड़ना स्पष्ट था और इसने सक्रिय भूमिका निभाई। मैंने अयोध्या में अपने घर पर बजरंग दल की स्थापना की और संगठन ने वहीं से काम करना शुरू किया। बाद में, यह विश्व हिंदू परिषद (VHP) की युवा शाखा बन गई थी।

  • Related Posts

    दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने हाईवे पर क्यों किया इफ्तार!
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    दीपिका कक्कड़ की ननद और यूट्यूबर सबा इब्राहिम…

    Continue reading
    इस होली में रंगों से अधिक मानवता को बचाने का संकल्प लें
    • TN15TN15
    • March 3, 2026

    साकेत बिहारी सिन्हा  इस वर्ष जब होली का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    • By TN15
    • March 17, 2026
    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    कांशीराम पर अब दलित वोटबैंक की राजनीति, सभी दल लगाने भुनाने में!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    कांशीराम पर अब दलित वोटबैंक की राजनीति, सभी दल लगाने भुनाने में!

    कायर सरकार-कमजोर विपक्ष और बेहाल जनता!  

    • By TN15
    • March 17, 2026
    कायर सरकार-कमजोर विपक्ष और बेहाल जनता!  

    भारतीय भक्ति काव्य परम्परा, ‌‌संगीत‌ की संगत में ‌गुज़रे तीन दिन!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    भारतीय भक्ति काव्य परम्परा, ‌‌संगीत‌ की संगत में ‌गुज़रे तीन दिन!

    समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता

    • By TN15
    • March 17, 2026
    समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता

    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    • By TN15
    • March 17, 2026
    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…