माह भर चलने वाले “जन गण मन अभियान” का आगाज़

 संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने और देश के भविष्य को सुरक्षित बनाने के वास्ते भारत की समृद्ध, विविध, सभ्यतागत विरासत को याद किया गया

• भारत जोड़ो अभियान द्वारा 3 जनवरी 2024 से 30 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन और जमीनी कार्यक्रमों की एक श्रृंखला की पहल

• इस अभियान में नागरिकों को शामिल होने के लिए राष्ट्रीय मिस्ड कॉल नंबर 7877722353 जारी किया गया

नई दिल्ली, 2 जनवरी 2024: भारत की समृद्ध, विविध, और बहुल सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने और संवैधानिक मूल्यों पर आधारित समाज की दिशा में काम करने वाले नागरिकों में उमंग भरने के प्रयास में, भारत जोड़ो अभियान द्वारा आज “जन गण मन अभियान” का आगाज़ किया गया। इस अभियान के तहत ऑनलाइन और जमीनी कार्यक्रमों का माह भर चलने वाला अभियान शुरू किया गया।

भारत जोड़ो अभियान (बीजेए) एक नागरिक समाज मंच है जो भारत के 15 राज्यों में अनेकों जन संगठनों के बीच कार्यरत है। इसका उद्देश्य भारत की बहुरंगी सामाजिक ताने-बाने की रक्षा करना, सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय के मुद्दों को उजागर करना और सभी नागरिकों की समानता और भाईचारे के लिए प्रयास करना है, ताकि भारत के लोकतांत्रिक संस्थानों और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की जा सके।

‘जन गण मन अभियान’ हमारे इस दृढ़ विश्वास में निहित है कि संगठित सांप्रदायिक उन्माद के षड्यंत्र को सह-जीवन की हमारी सभ्यतागत विरासत और हमारे लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष गणराज्य के संवैधानिक ढांचे पर हावी नहीं होने दिया जाना चाहिए। हमारा मानना है कि भारत के नागरिकों की भारी बहुमत शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण सह-जीवन चाहती है, लेकिन वर्तमान माहौल में उन्हें अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करने का अवसर नहीं दिया गया है। इसलिए, हमारे देश की नियति के लिए इस महत्वपूर्ण वर्ष में, यह अभियान सार्वजनिक को पुनः प्राप्त करने के उद्देश्य से ऐसे सभी नागरिकों को जोड़ने का प्रयास है।

यह अभियान 3 जनवरी 2024 से 30 जनवरी 2024 तक चलेगा। इसके तहत क) स्वामी विवेकानंद, सावित्रीबाई फुले, बाबासाहेब अंबेडकर, खान अब्दुल गफ्फार खान, महात्मा गांधी जैसे राष्ट्र निर्माता ख) लोहड़ी और संक्रांति जैसे लोक पर्व और ग) सभी नागरिकों के लिए समानता, भाईचारा, स्वतंत्रता और न्याय के लिए हमारे साझा संघर्षों को मनाने के लिए कार्यक्रम और गतिविधियां शामिल हैं,। (अभियान की विस्तृत सूची इस नोट में संलग्न है)

अभियान के लिए नियोजित गतिविधियों में वीडियो, पोस्टर, चैलेंज, ऑन-लाइन और स्थानीय जमीनी कार्यक्रम शामिल हैं जो हमारे आदर्शों को पुनर्जीवित करने और हमारे मूल्यों को साकार करने की दिशा में में मदद करेंगी।

पूरे अभियान के लिए राज्य स्तरीय और स्थानीय नंबरों के अलावा एक राष्ट्रिय मिस्ड कॉल नंबर 7877722353 जारी किया गया है जिन्हें समान विचारधारा वाले नागरिक आंदोलन में शामिल होने के लिए डायल कर सकते हैं।

हम सभी नागरिकों का अभियान में शामिल होने, रचनात्मक, समावेशी, और नागरिक राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करने और 2024 के राष्ट्रीय चुनावों में गणतंत्र को पुनः प्राप्त करने के लिए स्वागत करते हैं।

“देश आज संगठित सांप्रदायिकता के उन्माद को देख रहा है जिसका मर्यादा, आस्था या धर्म से कोई लेना-देना नहीं है, बल्कि यह 2024 के महत्वपूर्ण आम चुनावों से पहले धार्मिक आधार पर मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने का एक बेशर्म प्रयास है। राह के इस मोड़ पर, भारत जोड़ो अभियान (बीजेए) के प्रतिनिधित्व में नागरिक समाज, भारतीय नागरिकों और समाज को देश की आत्म शक्ति और परिसंपत्ति — इसके अमर संस्थापक, अतुलनीय विरासत, विविध लोग और उनकी विभिन्न संस्कृतियाँ की याद दिलाना चाहेगा। हम सभी समान विचारधारा वाले नागरिकों — जो हमारी प्रगतिशील, समावेशी सभ्यता पर गर्व करते हैं और भाईचारे, स्वतंत्रता, समानता और न्याय के हमारे संवैधानिक मूल्यों के लिए प्रतिबद्ध हैं — को हमें 7877722353 पर मिस्ड कॉल देने के लिए आमंत्रित करते हैं। हम उन्हें एक स्वस्थ – समावेशी, सत्यान्वेषी, दूरदर्शी और दयालु – समाज के लिए एकता और प्रगति के इस लक्ष्य में सह-यात्री बनने के लिए आमंत्रित करते हैं। हम उनसे गणतंत्र को पुनः प्राप्त करने के इस महत्वपूर्ण उद्देश्य में शामिल होने का आह्वान करते हैं”, भारत जोड़ो अभियान ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा।

‘जन गण मन अभियान’ के आगाज़ के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस को भारत जोड़ो अभियान के संयोजक योगेंद्र यादव और विजय महाजन, राष्ट्रीय सचिव कविता कुरुगंती और राष्ट्रीय कार्य समूह की सदस्य कामायनी स्वामी ने संबोधित किया।

अधिक जानकारी के लिए 9999150812 पर संपर्क करें

प्रमुख अभियान तिथियाँ
* 3 जनवरी,सावित्री बाई फुले जयंती
* 3 जनवरी, हॉकी स्वर्ण पदक विजेता, संविधान सभा में आदिवासियों की आवाज जयपाल सिंह मुंडा की जयंती
* 5 जनवरी, अखिल भारतीय महिला सम्मेलन की स्थापना की वर्षगांठ
* 6 जनवरी, अवध किसान आंदोलन, रायबरेली में किसानों पर गोलीबारी की बरसी
* 9 जनवरी, पहली महिला मुस्लिम शिक्षिका फातिमा शेख की जयंती
* 9 जनवरी, बिरसा मुंडा का उलगुलान विद्रोह दिवस
* 9 जनवरी, प्रवासी भारतीय दिवस
* 11 जनवरी, लाल बहादुर शास्त्री की पुण्य तिथि, “जय जवान, जय किसान”
* 12 जनवरी, स्वामी विवेकानन्द जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस
* 13 जनवरी लोहड़ी / भोगी – बुराई पर अच्छाई की जीत
* 14 जनवरी, मकर संक्रांति
* 17 जनवरी, गुरु गोबिंद सिंह जयंती – प्रकाश पर्व
* 17 जनवरी, रोहित वेमुला स्मृति दिवस
* 18 जनवरी, स्वतंत्रता सेनानी, पिछड़े वर्ग के मुसलमानों के अग्रणी नेता अब्दुल कय्यूम अंसारी की पुण्य तिथि
* 20 जनवरी, भारत रत्न खान अब्दुल गफ्फार खान की पुण्य तिथि
* 22 जनवरी गदर पार्टी के अध्यक्ष क्रांतिकारी सोहन सिंह भकना की जयंती
* 23 जनवरी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती
* 25 जनवरी, राष्ट्रीय मतदाता दिवस
* 26 जनवरी, भारत का संविधान, बाबा साहेब अम्बेडकर और गणतंत्र दिवस
* 30 जनवरी, महात्मा गांधी का बलिदान दिवस, शहीद दिवस

  • Related Posts

    कांग्रेस में होगा शिवसेना UBT का विलय? संजय राउत का बयान बना 6 सांसदों के टूटने की वजह!
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर है। उद्धव…

    Continue reading
    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    महाराष्ट्र में एक बार फिर उद्धव ठाकरे को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘कांप क्यों रहे हो अखिलेश?’ डिंपल यादव का नाम लिखकर अब ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘कांप क्यों रहे हो अखिलेश?’ डिंपल यादव का नाम लिखकर अब ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा

    MP News: NSUI ने 22 जिलों में कांग्रेस से बनाई दूरी, अब एक्शन के मूड में पार्टी, भेजा नोटिस 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    MP News: NSUI ने 22 जिलों में कांग्रेस से बनाई दूरी, अब एक्शन के मूड में पार्टी, भेजा नोटिस 

    BJP नेता हत्याकांड : बैरागीवाला में हालात होने लगे सामान्य, लौटने लगे परिवार, बंद घरों के खुले ताले

    • By TN15
    • June 18, 2026
    BJP नेता हत्याकांड : बैरागीवाला में हालात होने लगे सामान्य, लौटने लगे परिवार, बंद घरों के खुले ताले

    ‘जय श्रीराम बोलोगे, तभी मिलेगी पूड़ी…’, BJP नेता ने मुस्लिम से जबरन लगवाए धार्मिक नारे

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘जय श्रीराम बोलोगे, तभी मिलेगी पूड़ी…’, BJP नेता ने मुस्लिम से जबरन लगवाए धार्मिक नारे

    कांग्रेस में होगा शिवसेना UBT का विलय? संजय राउत का बयान बना 6 सांसदों के टूटने की वजह!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    कांग्रेस में होगा शिवसेना UBT का विलय? संजय राउत का बयान बना 6 सांसदों के टूटने की वजह!

    स्वामी सहजानंद के गाँव देवा से राहुल सांकृत्यायन के गांव को निकली किसान-मज़दूर नौजवान चेतना यात्रा

    • By TN15
    • June 18, 2026
    स्वामी सहजानंद के गाँव देवा से राहुल सांकृत्यायन के गांव को निकली किसान-मज़दूर नौजवान चेतना यात्रा