झारखंड में कल्पना सोरेन बनेंगी सीएम? हेमंत सोरेन जाएंगे जेल ?

रांची। झारखंड में तेजी से बदल रहे राजनीतिक समीकरण के बीच बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि झारखंड में हेमंत सोरेन अपनी पत्नी को सीएम बना सकते हैं। दरअसल हेमंत सोरेन को ईडी से 7 नोटिस मिल चुके हैं। उनके जेल जाने के पूरे आसार बन चुके हैं। जेल जाने की सूरत में वह अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम बना सकते हैं। ऐसे में दूसरे नेताओं की बगावत देखने को मिल सकती है।

दरअसल बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में जेएमएम के सभी मंत्रियों, विधायकों के अलावा गठबंधन में शामिल कांग्रेस, आरजेडी और माले विधायकों को भी बुलाया गया है। बैठक मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में बुधवार को शाम 4.30 बजे होगी। राजनीतिक हलकों में चर्चा कि इस बैठक में कल्पना सोरेन के नाम पर सहमति भी बन सकती है।

महाधिवक्ता ने सीएम हेमंत सोरेन से चर्चा की

जेएमएम और गठबंधन में शामिल कांग्रेस-आरजेडी और माले विधायक की बैठक बुलाने के पहले मंगलवार को राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन सीएम आवास पहुंचे। उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन से काफी देर तक चर्चा की। ईडी की कार्रवाई और उससे उत्पन्न होने वाली स्थिति से निपटने के लिए तमाम संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया जा रहा हैं।
कल्पना सोरेन के नेता बनने में नहीं आएगी कोई अड़चन

इससे पहले जेएमएम विधायक सरफराज अहमद ने विधानसभा सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। उनके त्यागपत्र को स्पीकर ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया। इसके बाद से ही कयास लगाए जाने लगे कि सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के हाथों में सत्ता सौंप सकते हैं। उनको विधायक दल का नेता चुनने मंे भी किसी तरह की अड़चन नहीं आएगी।

बाबूलाल मरांडी के दावे से नई बहस शुरू हुई

इधर, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने महाराष्ट्र हाईकोर्ट के एक निर्णय का हवाला देते हुए कहा कि जिस राज्य में विधानसभा चुनाव होने में एक साल का समय बाकी रह जाता है, ऐसी स्थिति में वहां कोई सीट खाली होने पर विधानसभा उपचुनाव नहीं कराया जा सकता। उन्होंने कहा कि गांडेय सीट खाली हुई है और वहां से सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाना चाहते हें, तो ऐसा संभव नहीं हैं। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन अपनी पत्नी को सीएम बनाना चाहते हैं, तो बड़ी गलती करेंगे। ऐसा संभव नहीं हो पाएगा,क्योंकि उनके विधायक बनने में कानूनी अड़चन है। बीजेपी इसे रोकने के लिए राज्यपाल से भी मुलाकात करेगी।

  • Related Posts

    हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, ‘अपमान हुआ’, जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
    • TN15TN15
    • August 13, 2026

    उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस…

    Continue reading
    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए
    • TN15TN15
    • August 12, 2026

    राहुल गांधी और कांग्रेस पर बीजेपी नेता का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत

    • By TN15
    • August 13, 2026
    सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत

    वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान

    • By TN15
    • August 13, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान

    ‘जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो…’, राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे

    • By TN15
    • August 13, 2026
    ‘जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो…’, राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे

    बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?

    • By TN15
    • August 13, 2026
    बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?

    बांग्लादेश की छाती के पास से दौड़ेंगी भारतीय ट्रेन, चिकन नेक कॉरिडोर से चौथी रेलवे लाइन को भी मंजूरी

    • By TN15
    • August 13, 2026
    बांग्लादेश की छाती के पास से दौड़ेंगी भारतीय ट्रेन, चिकन नेक कॉरिडोर से चौथी रेलवे लाइन को भी मंजूरी

    UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- ‘बिहार, महाराष्ट्र में देखा…’

    • By TN15
    • August 13, 2026
    UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- ‘बिहार, महाराष्ट्र में देखा…’