सर्द हवाओं मैं घिरा उत्तर भारत, IMD ने किया अलर्ट जारी

सर्द हवाएं घना कोहरा और ठिठुरन भरी सुबह कुछ ऐसे नजारे में दिल्ली वालों के दिन की शुरुआत हो रही है।  पहाड़ों पर हो रही कड़ाके की ठंड और बर्फबारी से पूरा उत्तर भारत इसके प्रकोप में है। दिल्ली से सटे इलाकों की भी यही हालात हैं। एनसीआर इलाकों में ठंडक बरकरार है। हरियाणा, पंजाब और बिहार समेत कई राज्यों पर घने कोहरे का सितम जारी है , दिल्ली में घने कोहरे को लेकर मिला IMD अलर्ट, दिल्ली में घने कोहरे के कारण कई उड़ानें प्रभावित हुईं हैं। वहीं राष्ट्रीय राजधानी के तापमान की बात करें तो कई दिनों से हल्की ठंडी हवा चलने के कारण न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को भी कोहरा बहुत अधिक होगा। इस वजह से वजह से मौसम विभाग ने दोनों दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
वही उत्तर प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड जारी है। गाजियाबाद, कानपुर समेत कई शहरों में मंगलवार सुबह कोहरा देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी की राजधानी लखनऊ के बात की जाए तो यहां मंगलवार न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। IMD ने यहां भी घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। साथ ही IMD ने बिहार के मौसम की भी बात की है , राजधानी, पटना समेत अन्य राज्य के मौसम का मिजाज कई दिनों के बाद बदला हुआ नजर आएगा। 29 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण नव वर्ष में दो व चार जनवरी को पटना सहित कई भागों में हल्की वर्षा की संभावना है।

इससे तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड में वृद्धि का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पूर्वी बांग्लादेश के आसपास चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इनके कारण पटना समेत प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। साथ ही में जम्मू-कश्मीर में नए साल का स्वागत बारिश और बर्फबारी से होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, एक से तीन जनवरी तक प्रदेश में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर बारिश के साथ बर्फबारी होगी। अभी कश्मीर में शीतलहर के साथ अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है।  जिससे ठंड बढ़ने पर लोग चिंतित भी है ।

  • Related Posts

    प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की तबीयत बिगड़ी, 6 दिन से धरना जारी
    • TN15TN15
    • January 23, 2026

    उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज के माघ मेले में…

    Continue reading
    24 घंटे में केरल जाएगा मानसून!

    2009 में मानसून 23 मई को केरल पहुंचा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    • By TN15
    • March 11, 2026
    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • March 10, 2026
    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

    • By TN15
    • March 10, 2026
    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !