ऊपरी भद्रा परियोजना को राष्ट्रीय दर्जा देने पर केंद्र सकारात्मक : मुख्यमंत्री

नई दिल्ली, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने गुरुवार को कहा कि 6 दिसंबर को होने वाली एक महत्वपूर्ण बैठक में ऊपरी भद्रा परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने पर अंतिम निर्णय के बारे में केंद्र सरकार ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए बोम्मई ने कहा, “मैंने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से ऊपरी कृष्णा प्रोजेक्ट के लिए कृष्णा ट्रिब्यूनल-2 अवार्ड को अधिसूचित करने की अपील की है, क्योंकि ट्रिब्यूनल अवार्ड को सुप्रीम कोर्ट का डिक्री माना जाता है। केंद्र को इसके क्रियान्वयन के लिए निर्देश जारी करने की जरूरत है।”

मुख्यमंत्री ने शेखावत से भी अपील की कि वह प्रस्तावित गोदावरी, कावेरी, कृष्णा और महानदी नदी लिंक परियोजना के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार न करें, इससे पहले परियोजना से संबंधित कर्नाटक के प्रस्तुतीकरण और पानी के हिस्से के आवंटन पर विचार करें।

बोम्मई ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के साथ कोविड प्रबंधन और इसके नए वैरिएंट, ओमिक्रॉन के खिलाफ सावधानियों पर विस्तृत चर्चा की।

“मंत्री ने कर्नाटक के कोविड चुनौतियों से निपटने और उसके टीकाकरण अभियान की सराहना की। राज्य में टीके की पर्याप्त मात्रा है। केंद्र विशेषज्ञों के परामर्श के बाद स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को बूस्टर खुराक देने के लिए उचित निर्देश जारी करेगा। मंत्री ने हमें कड़ी नजर बनाए रखने के लिए कहा है। तमिलनाडु से आने वाले यात्रियों पर भी निगरानी रखी जा रही है, जैसा कि केरल से आने वालों के मामले में किया जा रहा है।”

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू के साथ बैठक के दौरान राज्य में अदालतों में बुनियादी ढांचे में सुधार के बारे में चर्चा की।

कर्नाटक में विधान परिषद चुनावों के लिए भाजपा-जेडी (एस) गठबंधन की खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बोम्मई ने कहा कि वरिष्ठ नेता बी.एस. येदियुरप्पा और एच.डी. कुमारस्वामी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श करने के बाद इस मुद्दे पर अंतिम फैसला करेंगे।

Related Posts

मोदी काल के 12 वर्षों की प्रमुख विफलताएँ एवं आलोचना

एस आर दारापुरी  26 मई 2026 को मोदी…

Continue reading
जनता के विश्वास और राष्ट्र प्रथम की भावना से मजबूत हुआ नया भारत

ऋषी तिवारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Mahoba News: अंधविश्वास में तांत्रिक की हत्या कर शव कुएं में फेंका, 13 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

  • By TN15
  • June 9, 2026
Mahoba News: अंधविश्वास में तांत्रिक की हत्या कर शव कुएं में फेंका, 13 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में बनीं सनी देओल की बेटी, 15 साल की उम्र में करेंगी बड़ा धमाका?

  • By TN15
  • June 9, 2026
फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में बनीं सनी देओल की बेटी, 15 साल की उम्र में करेंगी बड़ा धमाका?

आगरा: दूसरी शादी करना चाहता है 74 साल का पति, बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार

  • By TN15
  • June 9, 2026
आगरा: दूसरी शादी करना चाहता है 74 साल का पति, बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार

Delhi News: दिल्ली: फायर डिपार्टमेंट में ‘अग्निवीरों’ की हो भर्ती, DDMA की बैठक में LG ने दिया सुझाव

  • By TN15
  • June 9, 2026
Delhi News: दिल्ली: फायर डिपार्टमेंट में ‘अग्निवीरों’ की हो भर्ती, DDMA की बैठक में LG ने दिया सुझाव

UP News : अलंकार अग्निहोत्री ने लगाई BJP में सेंध! UP चुनाव के लिए उतारा उम्मीदवार

  • By TN15
  • June 9, 2026
UP News : अलंकार अग्निहोत्री ने लगाई BJP में सेंध! UP चुनाव के लिए उतारा उम्मीदवार

इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब… मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल

  • By TN15
  • June 9, 2026
इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब… मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल