महा विकास अघाड़ी का क्या होगा? शरद पवार के बयान पर अब सीएम शिंदे बोले- वो सीरियस…

Maha Vikas Aghadi: शरद पवार ने रविवार को कहा था कि आज महाराष्ट्र में अघाड़ी है लेकिन कल क्या होगा, नहीं पता. इस पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने प्रतिक्रिया दी है.

Maha Vikas Aghadi: शरद पवार के महा विकास अघाड़ी के भविष्य को लेकर दिए बयान पर महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने प्रतिक्रिया दी है. शिंदे ने कहा, शरद पवार जो कहते है उसमें गंभीरता होती है. एनसीपी नेता शरद पवार ने रविवार (23 अप्रैल) को अमरावती में कहा था कि आज महाराष्ट्र में अघाड़ी है लेकिन कल क्या होगा यह नहीं कह सकते. शरद पवार के बयान पर जब सीएम एकनाथ शिंदे से पूछा गया तो उन्होंने कहा, “शरद पवार साहब बड़े ही अनुभवी नेता हैं. उनका ये बयान महत्वपूर्ण हैं. वह जो कहते हैं कि उसमें गंभीरता होती है. जिसको जो सोचना है वो सोचे. मैं इतना ही कहूंगा.”

एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार रविवार को महाराष्ट्र के अमरावती जिले में थे. यहां उन्होंने महा विकास अघाड़ी गठबंधन को लेकर एक ऐसा बयान दिया जिसने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी है. पवार ने कहा, आज महाराष्ट्र में अघाड़ी है. हमारी इच्छा है कि हम साथ में काम करें, पर इच्छा से क्या होता है. आगे विधानसभा और लोकसभा चुनाव हैं. आगे अघाड़ी रहेगी या नहीं, इस पर चर्चा नहीं हुई.

संजय राउत ने कही ये बात

शरद पवार के बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचनी ही थी. बयान पर प्रतिक्रिया देने के लिए शिवसेना के उद्धव गुट के नेता संजय राउत सामने आए और यह संकेत देने की कोशिश की कि अघाड़ी में सब ठीक है. राउत ने कहा ‘महा विकास अघाड़ी रहेगी. 2024 का चुनाव महाविकास अघाड़ी के साथ लड़ेंगे. उसमें शरद पवार की प्रमुख भूमिका पहले भी थी, आज भी है और आगे भी रहेगी.’

  • Related Posts

    यूजीसी एक्ट और आरक्षण में वोटबैंक की राजनीति तलाश रही बीजेपी!
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    यूजीसी एक्ट से एससी एसटी-ओबीसी वर्ग के छात्रों…

    Continue reading
    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’
    • TN15TN15
    • August 21, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    • By TN15
    • August 22, 2026
    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    • By TN15
    • August 22, 2026
    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    • By TN15
    • August 22, 2026
    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?

    • By TN15
    • August 22, 2026
    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?