धरती है बेहाल

सौरभ विष की बेल से, धरती है बेहाल।
मुरझाई-सी तुलसियाँ, नागफनी खुशहाल॥

बीज-सिंचाई, उर्वरक, मंडी-सेठ-दलाल।
लूटे सभी किसान को, चलते शातिर चाल॥

खाद-बीज औ उर्वरक, होते महँगे रोज।
कैसे बोये खेत को, ले कर्जे का बोझ॥

शोकाकुल धरती दिखे, लिए हृदय में पीर।
भेज रही है पातियाँ, बांधो अम्बर धीर॥

व्यथित पीड़कों से हुए, ये धरती आकाश।
उत्पादन की चाह में, करते रोज विनाश॥

छिड़क दवाई रोज जो, लेंगे फसलें आप।
हरा-भरा वातावरण, जल्द बने अभिशाप॥

धरती माता क्षुब्ध है, देख स्वयं का नाश।
धुंआ ही धुंआ हुआ, भूमि से आकाश॥

सौरभ पीड़क, उर्वरक, करते भूमि त्रस्त।
अब तो जैविक राह ही, करे प्रदूषण पस्त॥

नही पराली,अब जले, अब तो लो संज्ञान।
बंद कीटनाशक करो, ये है जहर समान॥

डॉ. सत्यवान सौरभ

  • Related Posts

    सेल्फी से ज्यादा सेवा

    पेड़ लगाना ही नहीं, रखना भी है ध्यान।…

    Continue reading
    साथी, काहे मुस्कुराए रे …

    रुपया गिरि गिरि जाये रे… पेपर कजरा लगाये…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     ‘तुरंत अमेरिका छोड़कर चले जाओ…’, वर्ल्ड कप में नया बवाल, फीफा पर लगे गंभीर आरोप

    • By TN15
    • June 16, 2026
     ‘तुरंत अमेरिका छोड़कर चले जाओ…’, वर्ल्ड कप में नया बवाल, फीफा पर लगे गंभीर आरोप

    उद्धव गुट के सांसदों की टूट की अटकलों पर संजय राउत का बड़ा बयान, ‘मेरी भी प्रधानमंत्री से…’

    • By TN15
    • June 16, 2026
    उद्धव गुट के सांसदों की टूट की अटकलों पर संजय राउत का बड़ा बयान, ‘मेरी भी प्रधानमंत्री से…’

    ‘आपसे सीट मांग ही कौन रहा है…’, यूपी में सपा से गठबंधन पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान!

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ‘आपसे सीट मांग ही कौन रहा है…’, यूपी में सपा से गठबंधन पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान!

    Vaibhav Suryavanshi: क्या करते हैं वैभव सूर्यवंशी के पापा, वो क्यों नहीं बन पाए क्रिकेटर?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    Vaibhav Suryavanshi: क्या करते हैं वैभव सूर्यवंशी के पापा, वो क्यों नहीं बन पाए क्रिकेटर?

    ‘पहले पीएम मोदी को बदनाम करते थे और अब…’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के गिरिराज सिंह?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ‘पहले पीएम मोदी को बदनाम करते थे और अब…’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के गिरिराज सिंह?

    Punjab Politics: कांग्रेस की बैठक से आया बड़ा अपडेट, जा सकती है राजा वडिंग की कुर्सी?  

    • By TN15
    • June 16, 2026
    Punjab Politics: कांग्रेस की बैठक से आया बड़ा अपडेट, जा सकती है राजा वडिंग की कुर्सी?