TMC का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा जाने के बाद क्या ममता बनर्जी ने अमित शाह को किया था फोन? खुद सीएम ने बताई सच्चाई

West Bengal News: ममता बनर्जी ने कहा कि ये बात चल रही है कि तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा जाने के बाद मैंने अमित शाह को चार बार फोन किया है. ये सब झूठ है.

दर्जा जाने के बाद सीएम ममता बनर्जी की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन करने की अफवाह चल रही है. अब इस पर पश्चिम बंगाल की सीएम ने बयान दिया है. ममता बनर्जी ने बुधवार (19 अप्रैल) को कहा कि टीएमसी (TMC) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा देने के लिए अमित शाह (Amit Shah) को फोन करने की बात सही साबित हुई तो मैं इस्तीफा दे दूंगी.

उन्होंने कहा कि ये कहा जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा जाने के बाद ममता बनर्जी ने अमित शाह को चार बार फोन किया है. ये सब झूठ चलाने वालों के खिलाफ हम मामले दायर करेंगे. ये जो लोग ऐसी बात चलाते हैं हम उनसे इस झूठ की माफी लेकर रहेंगे. मैं भारत की राजनीति को अच्छे से समझती हूं. हमारे चार विधायकों को गिरफ्तार कर रखा है. ममता बनर्जी ने कहा कि ये सब केन्द्र की एजेंसी को लेकर मेरे खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं. इनका काम है झूठा नैरेटिव बनाना. ये सरकार के पैसे पर चुनाव लड़ते हैं. देश की सबसे भ्रष्टाचारी पार्टी बीजेपी है. हम अदालत का पूरा सम्मान करते हैं. हम जनता को कहते हैं कि बीजेपी के झूठ में मत आईए. बीजेपी कहती है आपस में सबकी लड़ाई करवा दो. हम नेशनल पार्टी थे, है और रहेंगे.

“मेरी पार्टी का नाम टीएमसी रहेगा”

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि ये हमें किसी की दया से नहीं मिला है. इतने विधायक और सांसद होने के बाद हमे ये नहीं दिया क्योंकि हम बीजेपी का विरोध करते हैं. मेरी पार्टी का नाम अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस रहेगा. 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी 200 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी.

  • Related Posts

    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    यूनियन कैबिनेट की बैठक में बुधवार को पांच…

    Continue reading
    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    • By TN15
    • August 20, 2026
    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    • By TN15
    • August 20, 2026
    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    • By TN15
    • August 20, 2026
    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    • By TN15
    • August 20, 2026
    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    • By TN15
    • August 20, 2026
    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…  

    • By TN15
    • August 20, 2026
    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…