Noida News : दलित शोषण मुक्ति मंच नोएडा ने धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती

नोएडा। दलित शोषण मुक्ति मंच गौतम बुध नगर के तत्वाधान में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती 14 अप्रैल 2023 को सेक्टर- 8, नोएडा बांस बल्ली मार्केट पर धूमधाम से मनाई गई। जन्मोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए जाने के साथ हुई।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता माकपा जिला सचिव व किसान सभा के जिला प्रवक्ता डॉ रुपेश वर्मा ने कहा कि हमें भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की वैचारिक विरासत को बचाने के लिए और शोषण मुक्त, जाति विहीन समाज के निर्माण के लिए आगे आने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने बाबा साहब के विचारों और देश व समाज दिए गए योगदान को रेखांकित किया।

सभा को संबोधित करते हुए मजदूर नेता सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि देश की आजादी में समाज के हर तबके के लोगों ने कुर्बानियां दी भारी कुर्बानियों के बाद मिली आजादी के बाद देश को विधि सम्मत चलाने के लिए बाबा साहब ने संविधान दिया इसी संविधान के कारण देश में लोकतंत्र स्थापित हो गया आम गरीब, मजदूर- किसानों, दलितों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं को गरिमा पूर्ण जीवन जीने का अधिकार हासिल हुए परंतु आज सत्ता में बैठे लोग संवैधानिक संस्थाओं पर हमले कर रहे हैं रोजी-रोटी छीन रहे हैं भाईचारा व जनतंत्र को ध्वस्त कर रहे हैं अल्पसंख्यकों, दलितों, महिलाओं, किसानों- मजदूरों पर हमला कर रहे हैं गरीब रेहड़ी पटरी वालों को उजाड़ा जा रहा है। इन हालात में हमें रोजी-रोटी भाईचारा जनतंत्र को बचाने के लिए आगे आना होगा यही बाबा साहब के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

सभा को जनवादी महिला समिति की वरिष्ठ नेता आशा यादव, चंदा बेगम, रेखा चौहान, गुड़िया देवी, राखी, सविता उपाध्याय, सीटू नेता लता सिंह, रामस्वारथ, राजकरण सिंह, दलित शोषण मुक्ति मंच के नेता रमाकांत सिंह, भीखू प्रसाद, हरकिशन सिंह, दुर्गा राम, भरत डेंजर, गणेश कुमार, करण कुमार, धर्मेंद्र गौतम अरुण कुमार रामाधार, सुनील, रेहड़ी पटरी के नेता मंजू राय, अमित रस्तोगी, हरी गुप्ता, रामेश्वर स्वामी आदि ने संबोधित कर बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष रमाकांत सिंह व संचालन सचिव धर्मेंद्र गौतम, उपाध्यक्ष भीखू प्रसाद ने किया।

  • Related Posts

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच के कार्यालय पर देश के…

    Continue reading
    डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर कोटि-कोटि नमन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक, शिक्षाविद और…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    • By TN15
    • November 19, 2026
    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    • By TN15
    • November 19, 2026
    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    • By TN15
    • November 19, 2026
    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026