BBC India : बीबीसी पर कसा शिंकजा ! विदेशी फंडिंग में गड़बड़ी को लेकर ईडी ने दर्ज किया केस

केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने बीबीसी पर विदेशी फंडिंग में गड़बड़ी मिलने के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है. 

ED Action On BBC India: केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बताया कि गुरुवार (13 अप्रैल) को उसने विदेशी मुद्रा उल्लंघन के मामले में बीबीसी इंडिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. ऐसा पहली बार है जब बीबीसी के खिलाफ भारत में ऐसी कोई कार्रवाई की गई है.

इस साल फरवरी 2023 में आयकर विभाग के अधिकारियों ने दिल्ली स्थित बीबीसी दफ्तर में छापेमारी की थी और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच भी की थी. आयकर विभाग ने इस मामले पर आधिकारिक बयान देते हुए कहा था वो एफडीआई उल्लंघन के एक मामले में बीबीसी की जांच करेंगे. इसी सिलसिले में आज ईडी ने बीबीसी पर विदेशी मुद्रा उल्लंघन कानून ( FEMA Funding Irregularities) के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ईडी ने फेमा के तहत कंपनी के कुछ अधिकारियों को संस्थान से जुड़े दस्तावेज और बयान दर्ज कराने को भी कहा है. हालांकि खबर लिखे जाने तक बीबीसी ने इस मुद्दे पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

फरवरी में आयकर विभाग ने किया था सर्व

इसी साल फरवरी महीने में बीबीसी पर आयकर विभाग ने जब बीबीसी के दिल्ली स्थित कार्यालय में सर्वे किया था तो आयकर विभाग के प्रशासनिक निकाय सीबीडीटी ने बताया था, बीबीसी की भारत में संचालित विभिन्न संस्थाओं की तरफ से दिखाए गए आय और लाभ के आंकड़े भारत में उनके परिचालन के अनुरूप नहीं हैं.

बीबीसी की वेबसाइट में दी गई जानकारी के मुताबिक वह एक स्वतंत्र पब्लिक ब्राडकॉस्टर है जो दुनिया भर में सूचनाओं का प्रसारण करता है. इसकी स्थापना यूके के रॉयल चार्टर से हुई है. हाल ही में उसने गुजरात दंगों को लेकर एक विवादित डॉक्यूमेंट्री प्रसारित की थी. जिसको भारत सरकार ने उसकी संप्रभुता पर हमला बताते हुए देश भर में बैन कर दिया था.

  • Related Posts

    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान
    • TN15TN15
    • November 16, 2026

    किसान-मजदूर संघर्ष के साथ वैकल्पिक कृषि एवं आर्थिक…

    Continue reading
    बैतूल जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों एवं पशुपालकों को राहत देने की मांग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    डॉ. सुनीलम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन