1 अप्रैल 2023 से क्या होगा महंगा और क्या होगा सस्ता? देख लें ये लिस्ट

1 अप्रैल 2023: आज से नए वित्त वर्ष 2023-24 की शुरुआत होने जा रही है। इस नए वित्त वर्ष के आगाज के साथ ही कई सारे नियम बदलने जा रहे हैं। जिसे जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो चलिए जानते है नए वित्त वर्ष में क्या-क्या बदलने जा रहा है…

1. कमर्शियल LPG हुआ सस्ता: आज यानी 1 अप्रैल 2023 से कमर्शियल LPG सिलिंडर ₹91.5 सस्ता हुआ। जिसके बाद 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 2,028 रुपये में मिलेगा जबकि कोलकाता में ₹2,132, मुंबई में ₹1,980 और चेन्नई में ₹2,192.50 हो गए हैं।

new tax regime

2. आज से नई टैक्स रिजीम लागू होने जा रही है: आज से देश में नए इनकम टैक्स रिजीम के नए स्लैब लागू हो गए हैं। जिसमें स्लैब की संख्या को 6 से घटाकर 5 कर दिया गया था।

income tax

3. इनकम टैक्स छूट की सीमा 5 लाख से बढ़कर 7 लाख हुई: आज से इनकम टैक्स छूट की सीमा पांच लाख रुपये से बढ़कर सात लाख रुपये हो गई है। जिसके बाद 7 लाख रुपये तक की कमाई करने वालों को कोई टैक्स नहीं भरना होगा।

4. एक्सप्रेस-वे पर सफर करना महंगा: हर वित्त वर्ष की तरह इस साल भी टोल टैक्स में बदलाव किया जाएगा। जिसके बाद देश के हाइवे और एक्सप्रेस-वे पर सफर महंगा हो जाएगा। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे और NH-9 पर आज से करीब 10% टोल टैक्स में बढ़ोतरी हो गई है। वहीं मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर भी टोल की दर बढ़ाने का ऐलान हो चुका है, जिसके बाद अब सफर करने के लिए 18% अधिक टोल चुकाना होगा।

Gold hallmark

5. ज्वैलरी पर हॉलमार्किंग अनिवार्य: 1 अप्रैल 2023 से गोल्ड की ज्वैलरी पर हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिया गया है। जिसके बाद से सिर्फ 6 अंक वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग ही मान्य होंगे।

6. Small Saving Scheme की ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी हुई है: आज से से Small Saving Scheme में निवेश करने वालों को डिपॉजिट पर ज़्यादा ब्याज मिलेगा। Ministry of Finance ने एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा कि सीनियर सिटीजन स्कीम, मंथली इनकम स्कीम, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट, किसान विकास पत्र और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी स्कीमों की ब्याज दरों में इजाफा किया गया है। बता दें कि Small Saving Schemes की ब्याज दरों में 70 बेसिस प्वाइंट (BPS) का इजाफा किया है।

7. डेट म्यूचुअल फंड्स में होंगे बदलाव: आज से डेट म्यूचुअल फंड्स में किए गये निवेश पर शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन्स के तहत टैक्स लगेगा। गौरतलब है कि सरकार ने लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स को खत्म कर दिया है।

8. महिला सम्मान सेविंग स्कीम की शुरुआत: आज से सरकार महिलाओं के लिए ‘महिला सम्मान सेविंग’ स्कीम की शुरुआत करने जा रही है। बता दें कि यह वन टाइम स्कीम है जिसे महिला या लड़कियों के नाम पर लिया जा सकता है। यह स्कीम 2023-2025 के बीच 2 साल की अवधि के लिए ही निवेश के लिए उपलब्ध होगी। इस स्कीम के तहत 2 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है। इस स्कीम में आंशिक निकासी के विकल्प मौजूद रहेंगे और वार्षिक ब्याज दर 7% होगी।

Related Posts

‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

लद्दाख को लेकर दिए बयान के बाद भारत…

Continue reading
अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

अरुणाचल प्रदेश सरकार लगातार यह दावा करती रही…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!