आंध्र में 50 हजार नई नौकरी देगा रिलायंस, मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान

10 गीगावाट सोलर पॉवर में किया जाएगा निवेश

रिलायंस आंध्र प्रदेश में 50  हजार रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा और देशभर में आंध्र के उत्पादों को पहुंचाने के लिए रिलायंस रिटेल, प्रदेश से कृषि, कृषि आधारित उत्पादों और अन्य  उत्पादों की अधिक से अधिक खरीद करेगा। साथ ही 10  गीगावाट सोलर पॉवर प्लांट में रिलायंस निवेश करेगा। आंध्र प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023  में रिलायंस

इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने यह घोषणा की

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की उपस्थिति में मुकेश अंबानी ने रिटेल सेक्टर में क्रांति का जिक्र करते हुए कहा कि रिलायंस रिटेल ने आंध्र प्रदेश के 6  हजार गांवों में एक लाख 20  हजार से अधिक किराना व्यापारियों के साथ साझेदारी की है। डिजिटल युग में भी छोटे व्यापारी फलफूल सकें । इसके लिए उन्हें आवश्यक उपकरणों से लैस किया गया है। रिलायंस रिटेल ने आंध्र प्रदेश में 20,000 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार और बड़ी संख्या में अप्रत्यक्ष रोजगार दिये हैं।
रिलायंस जियो के बारे में बात करते हुए मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो ट्रूजी का रोल आउट आंध्र प्रदेश समेत पूरे भारत में 2023  के अंत से पहले पूरा हो जाएगा। 40000  करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करके जियो ने राज्य में सबसे बड़ा और सबसे बेहतरीन डिजिटल नेटवर्क फुटप्रिंट बनाया है, जो प्रदेश की 90  फीसदी आबादी को कवर करता है। जियो ट्रू ५जी से अर्थव्यवस्था की नई गति मिलेगी और बड़े पैमाने पर व्यापार और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
आंध्र प्रदेश की विशाल आर्थिक क्षमता की प्रशंसा करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस प्रदेश की आर्थिक ताकत पर विश्वास करने वाली पहली कुछ भारतीय कंपनियों में से एक रही है प्रदेश में हमने अपने बेसिन और उसकी पाइपलाइन पर 1,50,000 करोड़ से अधिक का निवेश किया है। जल्द ही बेसिन, भारत के कुल गैस उत्पादन में लगभग 30 फीसदी का योगदान करने लगेगा।
आंध्र प्रदेश की खूबियां गिनाते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि यहां शानदार उद्योगों और उद्योगपतियों की लंबी कतार है खासतौर पर फार्मा और इंफ्रास्ट्रक्चर में और सबसे ऊपर आंध्र के पास विशाल समुद्री सीमा है जो एक ब्लू इकोनॉमी में बदलने की ताकत रखती है। उन्होंने भरोसा जताया कि आंध्र नए भारत की विकास गाथा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

  • Related Posts

     1200 करोड़ का चुनावी चंदा देने वाली मेघा इंजीनियरिंग पर सीबीआई ने दर्ज किया केस 
    • TN15TN15
    • April 13, 2024

    द न्यूज 15 ब्यूरो  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्‍ड…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!

    • By TN15
    • March 6, 2026
    राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!

    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक

    • By TN15
    • March 6, 2026
    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक

    आखिर बिहार में भी बीजेपी ने ढहा दिया समाजवादियों का किला!

    • By TN15
    • March 6, 2026
    आखिर बिहार में भी बीजेपी ने ढहा दिया समाजवादियों का किला!

    ईरान की ‘खोर्रमशहर-4’ मिसाइल: इजरायल की 7-लेयर एयर डिफेंस को भेदने का दावा!

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरान की ‘खोर्रमशहर-4’ मिसाइल: इजरायल की 7-लेयर एयर डिफेंस को भेदने का दावा!