भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि

सत्ता के तमाम प्रलोभन और संसाधनों के बावजूद सादगीभरा रहा जन नायक का जीवन : देवेंद्र अवाना

कर्पूरी ठाकुर के जीवन से सीख लें आज के समाजवादी : देवेंद्र गुर्जर

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने सेक्टर 11 स्थित प्रदेश कार्यालय पर प्रख्यात सोशलिस्ट और पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र अवाना ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन इतनी सादगीभरा रहा है कि तमाम सत्ता के प्रलोभन औऱ संसाधनों के बावजूद उन्होंने साधारण व्यक्ति की जिंदगी जी। यह कर्पूरी ठाकुर की ईमानदारी ही थी कि उनके मुख्यमंत्री रहते हुए भी उनके पिताजी लोगों की हजामत बनाते थे। उनकी पत्नी के बीमार होने पर उन्होंने सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल नहीं किया बल्कि रिक्शा से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। लोहिया जी के संस्कार कर्पूरी ठाकुर में कुट कुट कर भरे थे।

गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर ने कहा कि आज के समाजवादियों को कर्पूरी ठाकुर के संघर्ष से सीख लेनी चाहिए। कर्पूरी ठाकुर ने पूरा जीवन देश और समाज को समर्पित कर दिया। गोष्ठी को राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण, सिंह राजपूत, देवेन्द्र गुर्जर , देवेन्द्र अवाना,राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर यादव,गौरव मुखिया गुलशन चावला पप्पू सिंह मनोज वाहिद ने भी संबोधित किया।

  • Related Posts

    किसानो के सच्चे मसीहा थे चौधरी चरण सिंह : देवेन्द्र अवाना

    गांव खेत खलिहान की बात करने वाले किसान…

    Continue reading
    पुण्यतिथि पर याद किए गए पंडित जवाहर लाल नेहरू

    नजीबाबाद। कांग्रेस कार्यकर्ता ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने फोन कर पीएम मोदी को दिया जी-7 का न्योता 

    • By TN15
    • June 6, 2025
    कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने फोन कर पीएम मोदी को दिया जी-7 का न्योता 

    मुख्यमंत्री की गिरफ़्तारी का आदेश अवैध ?

    • By TN15
    • June 6, 2025
    मुख्यमंत्री की गिरफ़्तारी का आदेश अवैध ?

    कलशयात्रा के साथ श्री राम कथा का हुआ शुभारंभ

    • By TN15
    • June 6, 2025
    कलशयात्रा के साथ श्री राम कथा का हुआ शुभारंभ

    मालदीव की यात्रा के प्रति चेतावनी

    • By TN15
    • June 6, 2025
    मालदीव की यात्रा के प्रति चेतावनी

    भगोड़ा कह सकते हैं चोर नहीं  : विजय माल्या

    • By TN15
    • June 6, 2025
    भगोड़ा कह सकते हैं चोर नहीं  : विजय माल्या

    प्रेम प्रसंग में नाबालिग लड़की की हत्या, दो नाबालिग भाई, दो मामा, ममेरे भाई ने रचा था षड्यंत्र! 

    • By TN15
    • June 6, 2025
    प्रेम प्रसंग में नाबालिग लड़की की हत्या, दो नाबालिग भाई, दो मामा, ममेरे भाई ने रचा था षड्यंत्र!