स्वामी प्रसाद मौर्य और महंत राजूदास के बीच हुई हाथापाई!

कमिश्नर को पत्र लिख सपा नेता ने महिला एंकर पर भी लगाया बड़ा आरोप

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अयोध्या, हनुमानगढ़ के महंत राजूदास के साथ कुछ लोग हाथापाई कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो लखनऊ के ताज होटल का है। जहां स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों और महंत राजूदास न्यूज के एक कार्यक्रम में शामिल होने के पहुंचे थे, जहां यह घटना हुई।

घटना पर क्या बोले महंत राजूदास ?

महंत राजूदास ने बताया कि वो कार्यक्रम में जा रहे थे, सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य कार्यक्रम से निकल रहे थे। इसी दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने महंत राजूदास पर कुछ टिप्पणी की, जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हुर्स और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग महंत राजूदास के साथ हाथापाई कर रहे हैं लेकिन इसमें स्वामी प्रसाद मौर्य दिखाई नहीं दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि कहासुनी के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य वहां से निकल गये थे, उनके समर्थकों और महंत राजूदास के बीच कहासुनी के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य वहां से निकल गये थे, उनके समर्थकों और महंत राजूदास के बीच हाथापाई हुई। मामले को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य की एक चिट्ठी भी वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने हमला करने की साजिश का आरोप लगाया है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने पुलिस कमिश्नर को लिखी चिट्ठी

स्वामी प्रसाद मौर्य के लेटर पैड से वायरल हो रही चिट्ठी में लिखा गया है कि कार्यक्रम में मुझे आमंत्रित किया गया था, जिसमें महंत राजदूत और महंत परमहंस दास और इनके समर्थकों ने तलवार और फरसे से हमला करने की कोशिश की। मुझे मारने के लिए २१ लाख रुपये देने की घोषणा की गई है। इतना ही नहीं स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्र लिखा है कि ताज जैसे प्रतिष्ठित होटल में धारधार शस्त्रों के साथ अंदर जाने की अनुमति मिलना एक साजिश की ओर इशारा करता है।

महिला न्यूज एंकर पर भी लगाया आरोप

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्र में न्यूज एंकर रुबिका लियाकत की भूमिका पर भी सवाल उठाया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने इंटरव्यू के दौरान रुबिका लियाकत के द्वारा पूछे गये सवालों को दोहराते हुए कहा कि ये कहीं न कहीं ये पूर्व नियोजित षड्यंत्र है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने लखनऊ पुलिस कमिश्नर से अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की है। सोशल मीडिया पर बहस और हाथापाई के साथ-साथ स्वामी प्रसाद मौर्य की यह चिट्ठी वायरल हो रही है।
दरअसल स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरितमानसक पर दिये गये बयान के बाद हनुमान गढ़ी के महंत राजूदास ने वीडियो जारी कर कहा था कि स्वामी प्रसाद का सिर तन से से जुदा करने वाले को २१ लाख का इनाम दिया जाएगा। रामचरितमानस पर दिये गये बयान के बाद से ही स्वामी प्रसाद मौर्य विवादों में हैं। गत दिनों वाराणसी में भी उनका विरोध हुआ था।

  • Related Posts

    339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    भारत- अमरीका कृषि व्यापार समझौता रद्द करो देश…

    Continue reading
    विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    ईरान-इजरायल और अमेरिका युद्ध पर एलपीजी सिलेंडर की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला