24 को किसानों के खाते में आ सकती है पीएम किसान योजना की किस्त 

PM-KISAN Scheme: योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या 2019 की शुरुआत में 3.16 करोड़ से बढ़कर 2022 के मध्य में 10.45 करोड़ हो गई है।

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (PM-KISAN) योजना की 13वीं किस्त को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को अगली किस्त जारी कर सकते हैं। इस योजना को चार साल पहले 2019 में लॉन्च किया गया था। पीएम-किसान कार्यक्रम की 12वीं किस्त पिछले साल 17 अक्टूबर को जारी की गई थी। तब करीब 80 मिलियन किसानों को 16,000 करोड़ रुपये जारी किए गए।

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पिछले सप्ताह बजट सत्र के दौरान संसद में कहा कि योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या 2019 की शुरुआत में 3.16 करोड़ से बढ़कर 2022 के मध्य में 10.45 करोड़ हो गई है। 13वीं किस्त प्राप्त करने के लिए सभी पीएम किसान लाभार्थियों को अपना खाता ईकेवाईसी अपडेट करना जरूरी है।

पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।

दाएं कोने पर, ‘लाभार्थी स्थिति’ टैब पर क्लिक करें, एक नया पेज खुलेगा।
आधार संख्या, बैंक खाता संख्या में से किसी एक विकल्प का चयन करें। इसके जरिए आप चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में राशि जमा हुई है या नहीं।

साल में तीन बार आती है किस्त

बता दें कि केंद्र सरकार हर साल तीन किस्‍त जारी करती है, ताकि किसानों को सालाना 6000 रुपये की राशि मिल सके। ऐसे में इस साल की तीसरी और पीएम किसान योजना में अभी तक की 13वीं किस्‍त की आनी बाकी है। एक किस्त में किसानों के खाते में 2 हजार रुपये जमा किए जाते हैं।

  • Related Posts

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश सरकार लगातार यह दावा करती रही…

    Continue reading
    ‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

    मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

    CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

    CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक