मुंबई टेस्ट में सिराज को मिले मौका : जाफर

मुंबई, भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन दिसंबर से यहां मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस मैच को लेकर पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने गेंदबाज मोहम्मद सिराज को ईशांत शर्मा की जगह टीम में शामिल करने की बात कही है। ईशांत ने कानपुर टेस्ट में 22 ओवर गेंदबाजी करने के बाद भी एक भी विकेट लेने में असमर्थ रहे।

जाफर ने बुधवार को ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, “अगर वानखेड़े की पिच पर थोड़ी हलचल होती है, तो आप तीन तेज गेंदबाजों को खेलते हुए देख सकते हैं और दो (स्पिनर) भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि मोहम्मद सिराज को ईशांत की जगह टीम में मौका देना चाहिए।”

जाफर ने कहा, उमेश यादव, सिराज और तीन स्पिनर का संयोजन हो सकता है जिसके साथ, भारत दूसरे टेस्ट में जा सकता है।”

जाफर ने यह भी कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति को शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को महत्वपूर्ण दक्षिण अफ्रीका दौरे से नहीं हटाना चाहिए।

कानपुर टेस्ट के कप्तान रहाणे और पुजारा ने शानदार प्रदर्शन किया, यहां तक कि श्रेयस अय्यर ने भी टेस्ट डेब्यू में शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक और अर्धशतक बनाया, लेकिन जाफर ने कहा कि प्रोटियाज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले बल्लेबाजों को शामिल न करना भूल होगी।

जाफर ने कहा, “एक बार दक्षिण अफ्रीका सीरीज हो जाए, तब आप फैसला कर सकते हैं कि ये दोनों खिलाड़ी कहां खड़े हैं, लेकिन निश्चित तौर पर दक्षिण अफ्रीका के लिए रहाणे और पुजारा टीम में लेना चाहिए।”

हालांकि, उन्होंने कहा कि कानपुर में दो पारियों में बतौर ओपनर (13 और 17) रन बनाने वाले मयंक अग्रवाल को आराम देना चाहिए।

Related Posts

IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी
  • TN15TN15
  • October 22, 2026

भारतीय क्रिकेट टीम ने जीत के साथ न्यूजीलैंड…

Continue reading
भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

  • By TN15
  • November 16, 2026
इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

  • By TN15
  • November 16, 2026
Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

  • By TN15
  • November 16, 2026
347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

  • By TN15
  • October 22, 2026
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

  • By TN15
  • October 22, 2026
‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

  • By TN15
  • October 22, 2026
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’