सदन में फिर हंगामा, तीसरी बार टला मेयर चुनाव

दिल्ली नगर निगम के चुनाव को पूरे हुए 3 महीने होने वाले है,लेकिन अभी तक दिल्ली को अपना मेयर नहीं मिला है। दरसअल दिल्ली में लगातार तीसरी बार हंगामे के चलते मेयर चुनाव की प्रकिया रद्द कर दी गई है। आपकों बता दें इससे पहले भी मेयर चुनने की दो कोशिशे नाकाम रही थीं। वहीं ‘आप’ (AAP) की ओर से शैली ओबरॉय (Shaily Oberai) मेयर पद की दौड़ में शामिल हैं। आज मेयर और डिप्टी मेयर के साथ एमसीडी की स्थायी समिति के छह सदस्यों का भी चुनाव होना था। लेकिन चुनाव से पहले ही एक बार फिर दोनों पार्टियों में चुनावी धमासान शुरू हो गया। सदन में पीठासीन अधिकारी ने कहा कि जिन लोगों को वोटिंग नहीं करनी है वह लोग सदन से बाहर जाये। जिसके बाद हंगामा और तेज हो गया वही विपक्षी दल लगातार ”आप पार्षद लगातार वापस जाओ, वापस जाओ के नारे” लगाने लगे। बाद में हंगामा शांत नहीं होते देख सदन स्थगित कर दिया गया।

आपको बता दें कि इससे पहले 6 और 24 जनवरी को हुई एमसीडी की बैठक में हंगामे के चलते मेयर का चुनाव नहीं हो पाया था। 24 जनवरी को सभी पार्षदों ने शपथ ले ली थी। लेकिन उसके बाद एमसीडी सदन में आप और बीजेपी के पार्षदों के बीच हंगामा हो गया था। सोमवार को हुए हंगामे के पीछे दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भाजपा के पार्षदों को दोषी बताया है। सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए लिखा कि MCD में बीजेपी के पार्षद बिना बात हंगामा करके आज भी मेयर का चुनाव नहीं होने दे रहे है। AAP के पार्षद शांत बैठे है लेकिन BJP पार्षद बिना बात हंगामा मचा रहे हैं।

इस दौरान पीठासीन अधिकारी ने आम आदमी पार्टी के पार्षद दल के नेता मुकेश गोयल से कहा कि वह अपने सहयोगियों को शांत करवाएं, और मेयर का चुनाव होने दें। पीठासीन अधिकारी ने आगे कहा कि, जनता ने उन्हें दिल्ली की सेवा करने के लिए भेजा है, बार-बार हंगामा करना ठीक नहीं। इसके बाद भी जब पार्षदों का हंगामा नहीं रुका तो उन्होंने सदन को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया है। 10 मिनट बाद पीठासीन अएधिकारी फिर वापस आई। लेकिन स्थाई समिति की पूर्व अध्यक्ष रहीं भाजपा पार्षद शिखा राय ने पीठासीन अधिकारी के सामने मांग रखी है कि आम आदमी पार्टी के दो विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज है इसलिए उन्हें वोट देने का हक ना दिया जाए। इसके बाद सदन में फिर से हंगामा बढ़ गया।

 

Related Posts

‘SIT की जांच से पहले आपके पास…’, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक!
  • TN15TN15
  • June 18, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर इन…

Continue reading
कांग्रेस में होगा शिवसेना UBT का विलय? संजय राउत का बयान बना 6 सांसदों के टूटने की वजह!
  • TN15TN15
  • June 18, 2026

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर है। उद्धव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

  • By TN15
  • June 18, 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

  • By TN15
  • June 18, 2026
अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

  • By TN15
  • June 18, 2026
‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

  • By TN15
  • June 18, 2026
महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

  • By TN15
  • June 18, 2026
लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

कोटा: रणथंभौर एक्सप्रेस में उठा धुआं, मची अफरा-तफरी, 20 मिनट बाद रवाना हुई ट्रेन

  • By TN15
  • June 18, 2026
कोटा: रणथंभौर एक्सप्रेस में उठा धुआं, मची अफरा-तफरी, 20 मिनट बाद रवाना हुई ट्रेन