बुधवार को लोक सभा में कोरोना और उसके नए वेरिएंट ओमिक्रोन पर हो सकती है चर्चा

नई दिल्ली, कोरोना और उसके नए वेरिएंट ओमिक्रोन पर बुधवार को लोक सभा में चर्चा हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक अगर बुधवार को लोक सभा का कामकाज सुचारू ढंग से चला तो सदन में नियम 193 के तहत कोरोना और उसके नए वेरिएंट पर चर्चा होगी।

मंगलवार को विपक्षी दलों के हंगामे के बीच ही केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश (वेतन और सेवा की शर्तें) संशोधन विधेयक, 2021 को लोकसभा में पेश कर दिया। बुधवार को सरकार इस विधेयक पर लोक सभा में चर्चा करवा कर पारित भी करवाना चाहती है।

हालांकि , सोमवार और मंगलवार को सदन के हालात देखकर यह कहना अभी मुश्किल है कि बुधवार को भी सदन का कामकाज सुचारू ढंग से चल पाएगा या नहीं क्योंकि राज्य सभा सांसदों के निलंबन के मसले पर तकरार अभी जारी है और दोनों ही पक्ष अपने-अपने रूख पर डटे हुए हैं। इसके अलावा टीआरएस सांसद भी धान खरीद के मसले को लगातार उठा रहे हैं।

दरअसल , मंगलवार को विपक्ष के हंगामे की वजह से लोक सभा का कामकाज सुचारू ढंग से नहीं हो पाया और इसे बुधवार को 11 बजे तक के लिए स्थगित पड़ा। हालांकि इससे पहले लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी राजनीतिक दलों के फ्लोर लीडर्स की बैठक बुलाकर सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने को लेकर बातचीत भी की। उस बैठक में ज्यादातर राजनीतिक दल सदन चलाने को लेकर सहमत भी हो गए।

लेकिन 3 बजे फिर से सदन की कार्यवाही शुरू होते ही टीआरएस सांसदों ने धान खरीद के मुद्दे पर हंगामा करना शुरू कर दिया और इसकी वजह से लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को सदन की कार्यवाही को बुधवार तक के लिए स्थगित करना पड़ा।

इससे पहले सदन की कार्यवाही 11 बजे शुरू होते ही राज्य सभा सांसदों के निलंबन के मसले पर कांग्रेस और अन्य विरोधी दलों के हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही को पहले 2 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। 2 बजे भी हंगामा जारी रहने पर 3 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा था। 3 बजे लोक सभा की कार्यवाही शुरू होने पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी से सदन को अच्छे वातावरण में चलाने की अपील की ताकि सदन में सकारात्मक चर्चा और संवाद हो सके।

लोकसभा अध्यक्ष की अपील के बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सदन में खड़े होकर कहा कि हम कृषि कानूनों की वापसी वाले विधेयक पर चर्चा करना चाहते थे लेकिन सरकार ने इसे नहीं माना। इसके बाद स्पीकर ने सदन चलाने की कोशिश की लेकिन टीआरएस सांसदों के हंगामे की वजह से सदन को दिन भर के लिए स्थगित करना पड़ा।

Related Posts

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

SIR से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में…

Continue reading
सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर को प्रदर्शन…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक