Bharat Jodo Yatra के तुरंत बाद कांग्रेस शुरू कर रही एक और अभियान, बढ़ सकती है BJP की परेशानी

नई दिल्ली । कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद पार्टी एक और अभियान शुरू करने वाली है। कांग्रेस ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ की शुरुआत करने जा रही है। ये अभियान करीब दो महीने तक चलेगा। शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, सांसद केसी वेणुगोपाल समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस अभियान का लोगो जारी किया। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ एक ‘चार्जशीट’ भी जारी की।

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश (Congress Leader Jairam Ramesh) ने कहा कि हमारा निशाना मोदी सरकार की विफलताओं पर है। उन्होंने कहा, “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भारत जोड़ो अभियान का दूसरा चरण है। भारत जोड़ो अभियान में विचारधारा के आधार पर राहुल गांधी ने मुद्दें उठाए। उसका चुनाव से लेना-देना नहीं था। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में हमारा निशाना मोदी सरकार की विफलताए हैं, ये 100% राजनीतिक है।”

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान 26 जनवरी से शुरू होगा। भारत जोड़ो यात्रा का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने के लिए ये घर-घर अभियान चलाया जाएगा। आज हमने मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की है।

  • Related Posts

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading
    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    ज्ञानेश कुमार के मामले पर भी एकजुट नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी