UP के लोग स्वीपर की नौकरी के लिए दे देते हैं रिश्वत लेकिन नहीं खोलते पान की दुकान, योगी के मंत्री का बयान

लखनऊ । मंत्री ने विवादास्पद बयान दिया है। योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) प्रशासन में शहरी विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अहमदाबाद में शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में लोग क्लर्क या सफाई कर्मचारी की नौकरी पाने के लिए लाखों की रिश्वत देने को तैयार हैं, लेकिन उस पैसे का इस्तेमाल पान या मिठाई की दुकान खोलने के लिए नहीं करेंगे।

भारत में सबसे बड़े उपभोक्ता और सबसे सस्ते श्रम बाजार के रूप में प्रचारित करते हुए शर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए राज्यभर के उद्यमियों को आमंत्रित किया। एके शर्मा ने शहर में एक रोड शो किया जहां 40,000 करोड़ रुपये के सौदे किए गए।

UP के लोग स्वीपर की नौकरी के लिए रिश्वत दे देते हैं लेकिन बिजनेस नहीं करते

मंत्री एके शर्मा ने कहा, उत्तर प्रदेश की संस्कृति के अनुसार लोग नौकरी की तलाश में रहते हैं। छोटी हो या बड़ी, निजी हो या सरकारी पहली प्राथमिकता नौकरी की तलाश करना है न कि खुद का बिजनेस स्थापित करना। क्लर्क या सफाई कर्मचारी की नौकरी पाने के लिए लोग लाखों की रिश्वत देने को तैयार हैं, लेकिन वे उस पैसे का इस्तेमाल पान, मिठाई या दर्जी की दुकान खोलने के लिए करने को तैयार नहीं होंगे।” उन्होंने व्यापारियों से कहा कि अगर आप यूपी आते हैं तो मुझे यकीन है कि राज्य में उद्यमिता बढ़ेगी।

Yogi Adityanath गुजरात मॉडल पर चल रहे

गुजरात के पूर्व ब्यूरोक्रेट एके शर्मा अहमदाबाद में गुजराती में सभा को संबोधित करते हुए कहा, “हम आपके निवेश को आकर्षित करने नहीं आए हैं। हम आपको यूपी ले जाने आए हैं। वैसे ही जैसे अर्जुन भगवान द्वारकाधीश को हस्तिनापुर ले गए, जिस तरह से हम नरेंद्र मोदी को वाराणसी ले गए और जिस तरह से हम आनंदीबेन पटेल को लखनऊ ले गए।”

वहीं, कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने रोड शो के दौरान कहा, “योगी आदित्यनाथ गुजरात मॉडल पर चल रहे हैं। उत्तर प्रदेश वह राज्य है जिसके बिना ब्रांड इंडिया की कहानी पूरी नहीं हो सकती। इसलिए मैं आपसे रुचि दिखाने और परिवर्तन देखने का आग्रह करता हूं।”

  • Related Posts

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading
    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    ज्ञानेश कुमार के मामले पर भी एकजुट नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी