Noida News : बेशक! जनपद हुआ कोरोना मुक्त, पर एहतियात अब भी जरूरी : डा. अमित

यात्रा पर जिले से बाहर जाने वाले लोग मास्क लगाना न भूलें

नोएडा । बेशक! जनपद कोरोना मुक्त हो गया हो, यहां पिछले दो दिनों से एक भी मरीज कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। इस वक्त न ही कोई मरीज होम आइसोलेन में है और न ही अस्पताल में। फिर भी हमें कोरोना को लेकर लापरवाही नहीं बरती चाहिए। इस समय भी कोविड प्रोटोकाल का पालन जरूरी है। यह बात डिस्ट्रिक्ट पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट एवं उप जिला सर्विलांस अधिकारी डा. अमित कुमार ने कही है।
डा. अमित कुमार ने बताया- गौतमबुद्ध नगर में इस वक्त कोरोना का कोई मामला नहीं है। न ही कोई मरीज होम आइसोलेशन में है और न ही किसी मरीज का किसी भी अस्पताल में उपचार चल रहा है। फिर भी यह मान लेना गलत है कि कोरोना का खतरा खत्म हो गया। उन्होंने कहा- अभी भी सभी को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना चाहिए। लोग मास्क लगाना न छोड़ें और न ही दो गज की दूरी का पालन। बहुत भीड़-भाड़ में जाने से अभी परहेज ही करें, जाएं तो मास्क लगाना न भूलें। बेशक जिन लोगों ने जांच करायी है उनमें कोरोना की पुष्टि नहीं हुई पर हो सकता है जनपद के बाहर से आने वाला कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमण ले आए, तो खतरा फिर से बढ़ जाएगा और कोरोना फिर से अपनी चेन बनाना शुरू कर देगा।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि जब भी शहर से बाहर यात्रा पर जाएं तो ध्यान रखें, मास्क जरूर लगाएं। इस बीच यदि किसी को खांसी जुकाम या किसी तरह के कोरोना जैसे लक्षण नजर आये तो जांच जरूर करवाएं। ऐसा न हो हम अनजाने में कोरोना संक्रमित हो जाएं और दूसरों को संक्रमित कर दें। उन्होंने कहा -हम सबकी जिम्मेदारी है कि जनपद में फिर से कोरोना नहीं आ जाए। सभी के सहयोग से ही ऐसा संभव है।
डा. अमित ने कहा- जनपद में फिर से कोरोना टीकाकरण शुरू हो गया है। जिन लोगों ने टीकाकरण नहीं कराया है या तीनों डोज में से कोई सी भी रह गयी है तो वह टीका जरूर लगवा लें। जिन लोगों ने प्रीकॉशन डोज नहीं ली है वह अब ले लें। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है। जनपद को कोरोना मुक्त बनाने में टीकाकरण की बड़ी भूमिका है। उन्होंने बताया- जनपद में अभी कोरोना जांच लगातार की जा रही है। सर्विलांस टीम कार्यकर रही है।

  • Related Posts

    इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

      विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

    Continue reading
    ‘आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, इलाज की चिंता सरकार करेगी’, जनता दर्शन में बोले CM योगी आदित्यनाथ
    • TN15TN15
    • June 29, 2026

    लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (29…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

    • By TN15
    • August 17, 2026
    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

    AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

    • By TN15
    • August 17, 2026
    AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

    नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

    • By TN15
    • August 17, 2026
    नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

    • By TN15
    • August 17, 2026
    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

    नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

    • By TN15
    • August 17, 2026
    नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

    छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द

    • By TN15
    • August 17, 2026
    छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द