खूबसूरत ग्रेटर नोएडा की तैयारी

 राजेश बैरागी 
यह विशुद्ध रुचि का परिणाम है। ग्रेटर नोएडा में अर्से बाद सभी सड़कों को चमकाया जा रहा है। सड़कों के बीच बनी सेंट्रल वर्ज, फुटपाथ और किनारों को दुरुस्त करने का काम प्रगति पर है। पेड़ पौधों सहित समूचे हरित क्षेत्र को भी संवारा जा रहा है। यह अभूतपूर्व कतई नहीं है परंतु एक अभियान के अंतर्गत ऐसा किया जा रहा है तो इसके पीछे किसी की रुचि ही हो सकती है। दरअसल नोएडा के साथ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का दायित्व भी संभाल रहीं रितु माहेश्वरी की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण में रुचि जगजाहिर है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष रहते उनके द्वारा सौंदर्यीकरण से संबंधित कराए गए कार्य आज कई वर्षों बाद भी उनकी याद दिलाते हैं। जीटी रोड से दिल्ली जाते हुए नये बस अड्डे से मोहननगर और आगे तक मेट्रो के पिलरों पर पेंटिंग के द्वारा सौंदर्यीकरण और प्रेरणा देने वाले चित्र देखते हुए सफर और खूबसूरत हो जाता है। नोएडा प्राधिकरण की सीईओ नियुक्त होने के बाद उन्होंने यहां भी सड़कों, मेट्रो पिलर, अंडरपास आदि का प्राथमिकता के आधार पर सौंदर्यीकरण कराया। नोएडा को स्वच्छता की रैंकिंग में कई पुरस्कार उनके नेतृत्व में अब तक मिल चुके हैं।शहर में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनवाने की शुरुआत भी उन्होंने ही की। सभी प्रवेश मार्गों पर आकर्षक प्रवेश द्वारों का निर्माण भी इसी दौरान हुआ है।अब ग्रेटर नोएडा की बारी है। यहां भी उनकी रुचि के अनुसार अधिकारी ग्रेटर नोएडा शहर को सजाने संवारने में जुटे हैं। हालांकि उद्यान विभाग के अधिकारी जहां मौका मिलता है कामचोरी से बाज नहीं आ रहे हैं। सर्विस रोड के पेड़ों की कटाई छंटाई अभी तक नहीं की गई है। हालांकि आने वाले कुछ महीनों में ही एक नया स्वच्छ और खूबसूरत ग्रेटर नोएडा शहर देखने को मिल सकता है।(साभार:नेक दृष्टि हिंदी साप्ताहिक नौएडा)

  • Related Posts

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदित हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी…

    Continue reading
    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, SIR…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

    उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव