Noida News : सीएचसी डाढ़ा पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता व उपचार शिविर का आयोजन

150 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया, मानसिक रोग छिपाएं नहीं इलाज कराएं : डा. राहुल

 

नोएडा । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) डाढ़ा (कासना) पर बुधवार को वृहद राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता व उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. राहुल वर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर डा. राहुल ने कहा- आज की भाग दौड़ भरी जिन्दगी में मानसिक बीमारियां बढ़ रही हैं। इसकी रोकथाम जरूरी है। इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मानसिक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। लोग इन शिविरों का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा-अपनी बीमारी को छिपाएं नहीं, मनोचिकित्सक से परामर्श करें। मानसिक रोग भी शारीरिक रोग की तरह हैं इनका उपचार संभव है।

   शिविर में मुख्य रूप से जिला मानसिक स्वास्थ्य की टीम ने लोगों की काउंसलिंग की और उन्हें दवा उपलब्ध करायीं। करीब 150 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। कुछ मरीजों को जिला अस्पताल की मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की ओपीडी के लिए रेफर किया गया। शिविर में मनोचिकित्सक डा. तनुजा गुप्ता ने मानसिक रोग के लक्षण के बारे में बताया। उन्होंने बताया- नींद न आना या देर से आना, उदास या मायूस रहना, बेहोशी का दौरा आना, बेवजह शक करना, बुद्धि का विकास कम होना, किसी प्रकार का नशा करना, चिंता, घबराहट उल्टी आदि होना, सिर दर्द या भारीपन बने रहना, आत्महत्या के विचार आना आदि मानसिक रोगों के लक्षण हैं।

साइकेट्रिस्ट सोशल वर्कर रजनी सूरी ने डिप्रेशन, ओसीडी, फोबिया के लक्षण के बारे में बताया। मानसिक रूप से परेशान लोगों की काउंसलिंग की और उन्हें समझाया- वह नकारात्मकता को छोड़ कर सकारात्मक रवैया अपनाएं। उन्होंने किसी भी सूरत में नशा न करने की सलाह दी और कहा- नशा किसी समस्या का हल नहीं है। बल्कि नशा बीमारियों को और बढ़ाता है। योग करें, बच्चों के साथ समय बितायें। क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट नीति सिंह ने मंदबुद्धि, एडीएचडी, आटिज्म के बारे में बताया। कम्युनिटी नर्स शिवानी और सोनी से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर पैम्प्लेट्स और मरीजों को दवा प्रदान की।

 

  • Related Posts

    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    सरकार का कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

    • By TN15
    • November 22, 2026
    महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

    • By TN15
    • November 22, 2026
    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    • By TN15
    • November 22, 2026
    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने