नया वर्ष जनवरी नही मार्च यानी चैत्र मास से शुरू

रोहतास सिंह चौहान 

ना तो जनवरी साल का पहला मास है और ना ही 1 जनवरी पहला दिन!
जो आज तक जनवरी को पहला महीना मानते आए है वो जरा इस बात पर विचार करिए ,,,,
सितंबर…सातवां, अक्टूबर… आठवां, नवंबर…नौवां और दिसंबर…दसवां महीना होना चाहिए। इस हिसाब से फरवरी माह साल का आखिरी और मार्च साल का पहला दिन होना चाहिए।
हिन्दी में सात को सप्त, आठ को अष्ट कहा जाता है, इसे अग्रेज़ी में sept तथा oct कहा जाता है…इसी से september तथा October बना, नवम्बर में तो सीधे-सीधे हिन्दी के “नव” को ही ले लिया गया है तथा दस अंग्रेज़ी में “Dec” बन जाता है जिससे December बन गया…इसके कुछ प्रमाण हैं!
जरा विचार करिए कि 25 दिसंबर यानि क्रिसमस को X-mas क्यों कहा जाता है ?


इसका उत्तर ये है की “X” रोमन लिपि में दस का प्रतीक है और mas यानि मास अर्थात महीना!चूंकि दिसंबर दसवां महीना हुआ करता था इसलिए 25 दिसंबर दसवां महीना यानि X-mas से प्रचलित हो गया, साल का आखिरी माह फरवरी होना चाहिए क्यों कि फरवरी में ही Leap year आता है, जब साल खत्म होता है तभी तो दिन का घट-बढ़ किया जाता है ना!
प्राचीन काल में अंग्रेज़ भारतीयों के प्रभाव में थे इस कारण सब कुछ भारतीयों जैसा ही करते थे और इंगलैण्ड ही क्या पूरा विश्व ही भारतीयों के प्रभाव में था जिसका प्रमाण ये है कि नया साल भले ही वो 1 जनवरी को माना लें पर उनका नया बही-खाता 1 अप्रैल से शुरू होता है !
लगभग पूरे विश्व में वित्त-वर्ष अप्रैल से लेकर मार्च तक होता है यानि मार्च में अंत और अप्रैल से शुरू!
हम भारतीय अप्रैल में अपना नया साल मनाते थे तो क्या ये इस बात का प्रमाण नहीं है कि पूरे विश्व को भारतीयों ने अपने अधीन रखा था!
इसका अन्य प्रमाण देखिए,
अंग्रेज़ अपनी तारीख या दिन 12 बजे रात से बदल देते है,जब कि दिन की शुरुआत सूर्योदय से होती है तो 12 बजे रात से नया दिन का क्या तुक बनता है?
तुक बनता है भारत में नया दिन सुबह से गिना जाता है, सूर्योदय से करीब दो-ढाई घंटे पहले के समय को ब्रह्म-मुहूर्त्त की बेला कही जाती है और यहाँ से नए दिन की शुरुआत होती है,यानि कि करीब 5.30 के आस-पास, और इस समय इंग्लैंड में समय 12 बजे के आस-पास का होता है।
लेकिन विडम्बना देखिए,हम आज उनका अनुसरण करते हैं;जो कभी हमारा अनुसरण किया करते थे।
मैं बस ये कहूंगा कि देखिए खुद को और पहचानिए अपने आपको!
नया वर्ष हिंदी चैत्र मास से शुरू होता है हम भारतीय गुरु हैं, सम्राट हैं किसी का अनुसरण नहीं करते है,अंग्रेजों का दिया हुआ नया साल हमें नहीं चाहिये, जब सारे त्यौहार भारतीय संस्कृति के रीति रिवाजों के अनुसार ही मनाते हैं तो नया साल क्यों नहीं….??

  • Related Posts

    फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

    फिजूलखर्ची के सारे रिकार्ड तोड़ दिए जनता को उपदेश…

    Continue reading
    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर क्या बोले नीतीश कुमार?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज (गुरुवार) जन्मदिन है…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गिझौड़ में नोएडा प्राधिकरण की भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, ध्वस्तीकरण की मांग

    • By TN15
    • October 19, 2026
    गिझौड़ में नोएडा प्राधिकरण की भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, ध्वस्तीकरण की मांग

    अमीरों पर टैक्स लगाओ और सभी को शिक्षा, स्वास्थ्य, एवं रोजगार की गारंटी दो : आर्थिक न्याय की वकालत

    • By TN15
    • October 19, 2026
    अमीरों पर टैक्स लगाओ और सभी को शिक्षा, स्वास्थ्य, एवं रोजगार की गारंटी दो : आर्थिक न्याय की वकालत

    अपने अंदर का रावण कब जलाओगे?

    • By TN15
    • October 19, 2026
    अपने अंदर का रावण कब जलाओगे?

    भ्रमित करने को दिल जीतना नहीं माना जाता मोदी जी!

    • By TN15
    • October 18, 2026
    भ्रमित करने को दिल जीतना नहीं माना जाता मोदी जी!

    कोलकाता हादसे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने, TMC ने पूछा- ‘CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब’

    • By TN15
    • October 18, 2026
    कोलकाता हादसे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने, TMC ने पूछा- ‘CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब’

    FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?

    • By TN15
    • October 18, 2026
    FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?