ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के बैनर तले भुगतान को लेकर सहारा इंडिया के खिलाफ चल रहा आंदोलन अब जन आंदोलन में तब्दील होने वाला है। इस आंदोलन के निशाने पर अब सहारा से ज्यादा मोदी सरकार के साथ ही प्रदेश की सरकारें आने वाली हैं। दिल्ली जोन के नोएडा ऑफिस पर ऐतिहासिक आंदोलन की रूपरेखा संगठन का नेतृत्व बना रहा है।