Noida News : खेल-खेल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जाना कैसे करें बच्चों को शिक्षित व विकसित

नालंदा वे फाउंडेशन ने टीचिंग लर्निंग मैटिरियल को लेकर की कार्यशाला

नोएडा । बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के साथ बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था नालंदा वे फाउंडेशन ने एचसीएल फाउंडेशन के सहयोग से जनपद के एक होटल में बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए टीचिंग लर्निंग मैटिरियल को लेकर एक कार्यशाला आयोजित की। यह कार्यशाला संस्था के कार्यक्रम “गुटर-गू” के अंतर्गत की गयी। “गूटर गू” कार्यक्रम कहानी और कला के माध्यम से बच्चों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास को बढ़ाने में सहयोग करता है।

नालंदा फाउडेंशन के नदीम आलम ने बताया-कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कला और कहानी के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यह सिखाना था कि आसपास मौजूद वस्तुओं, प्रकृति के माध्यम और ऐसे सामान से जिसका इस्तेमाल हम नहीं करते हैं, कबाड़ समझते हैं उन चीजों के इस्तेमाल से हम बच्चों के विकास में सहयोग कर सकते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत कहानी सुनाने के सत्र से हुई, जिसमें सभी आंगनबाड़ी शिक्षिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अगले सत्र में प्रशिक्षित कलाकारों ने विभिन्न गतिविधियों और तरीकों से चीजों का निर्माण करना आंगनबाड़ी शिक्षिकाओं को बताया। उन्होंने बताया- कटोरी, चम्मच, पत्ते, टहनियों, मोजे, पुराने अखबार के माध्यम से बच्चों को किस तरह बुनियादी शिक्षा, बुनियादी संख्या ज्ञान खेल-खेल में दिया जा सकता है। कार्यशाला में जनपद की 70 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी, एचसीएल फाउंडेंशन से नीलिमा चोपड़ा ने भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन्हे बताया वह यहां बतायी गयी कला का इस्तेमाल अपने केन्द्रों पर करें और बच्चों को खेल-खेल में शिक्षित और विकसित करें। पूनम तिवारी ने कहा- आंगनबाड़ी केन्द्र बच्चों की शिक्षा का वह केन्द्र है जहां से वह पाठशाला पूर्व की शिक्षा पाते हैं। यहां बच्चों के शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक विकास का पूरा ख्याल रखा जाता है।

  • Related Posts

    Digestive Health: दस्त के साथ भयंकर कब्ज को न करें इग्नोर, हो सकता है कैंसर का संकेत 

    अगर आपको कभी ऐसा महसूस हुआ है कि…

    Continue reading
    Matka Water Cooling Tips: मटके का पानी ठंडा नहीं हो रहा, इस जुगाड़ से फ्रिज भी हो जाएगा फेल

    How To Make Matka Water Colder Naturally: गर्मी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    • By TN15
    • June 18, 2026
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    • By TN15
    • June 18, 2026
    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • June 18, 2026
    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

    • By TN15
    • June 18, 2026
    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए