Sahara Protest : भुगतान को लेकर सहारा निवेशकों और जमाकर्ताओं का मध्य प्रदेश भिंड में धरना प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव नीरज शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने की आंदोलन की अगुआई 

ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के बैनर तले मध्य प्रदेश के भिंड जिले में सहारा निवेशकों और जमाकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर हंगामेदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की अगुआई संगठन के राष्ट्रीय महासचिव नीरज शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सोलंकी और मध्य प्रदेश के संगठन प्रभारी सतीश चतुर्वेदी कर रहे थे।

इस अवसर पर सहारा निवेशकों और जमाकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रदर्शनकारी ठग सुब्रत राय को गिरफ्तार करो, न्याय न दे सके जो सरकार वह सरकार निकम्मी है, जो सरकार निकम्मी है वह सरकार बदलती है के नारे लगा रहे थे। इस प्रदर्शन में काफी प्रदर्शनकारी आम आदमी पार्टी की टोपी भी पहने हुए थे। दरअसल भिंड जिले में 42000 निवेशकों का हजारों करोड़ रुपये फंसा है। इस अवसर पर उनके भुगतान की मांग डीएम से की गई। साथ ही प्रबंधन पर बड़ी कार्रवाई की मांग भी की गई। हजारों में संख्या में कलेक्ट्रेट पर पहुंचे निवेशकों और जमाकर्ताओं ने प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
दरअसल भुगतान को लेकर ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा मध्य प्रदेश समेत देशभर के सभी राज्यों में आंदोलन छेड़े हुए है। गत 9 नवम्बर और 15 नवम्बर को हुए देशव्यापी आंदोलन की सफलता के बाद ऑल इंडिया जनांदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के पदाधिकारी काफी उत्साह में देखे जा रहे हैं। पता चला है कि ये पदाधिकारी भुगतान को लेकर बड़ी रणनीति बनाने के लिए 17-18 दिसंबर को उत्तर प्रदेश में एक गुप्त मीटिंग करने जा रहे है। इस मीटिंग में बड़े निर्णय लेने की संभावना व्यक्त की जा रही है। यह माना जा रहा है कि सहारा निवेशक और जमाकर्ता अब सहारा इंडिया के साथ ही केंद्र सरकार और राज्यों की सरकार के खिलाफ भी बड़ा मोर्चा खोल सकते हैं।


दरअसल देशभर में तमाम एफआईआर दर्ज होने, गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद सहारा के चेयरमैन सुब्रत राय का कुछ बिगड़ नहीं पा रहा हैं। ऐसे में विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे निवेशक और जमाकर्ताओं में बहुत गुस्सा देखा जा रहा है। इन परिस्थितियों में सहारा इंडिया और विभिन्न सरकारों के खिलाफ होने वाला यह आंदोलन यदि उग्र हो जाए तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए।

  • Related Posts

    जिद्दीपन के चलते खुद भी बे मौत मरा और सहारा कर्मचारियों-निवेशकों को मरने के लिए छोड़ गया सुब्रत रॉय! 
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    चरण सिंह  यह फोटो गौर से देखिये। फोटो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    • By TN15
    • June 13, 2026
     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    • By TN15
    • June 13, 2026
    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    • By TN15
    • June 13, 2026
    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’