दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता (Adesh Gupta) ने आज (रविवार को) इस्तीफा दे दिया है. MCD चुनाव 2022 में हार के बाद आदेश गुप्ता ने अपना पद छोड़ दिया है. दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD) में आम आदमी पार्टी (AAP) की जीत हुई है और बीजेपी को आदेश गुप्ता के नेतृत्व में हार का सामना करना पड़ा. एमसीडी चुनाव में आप ने 134, बीजेपी ने 104, कांग्रेस ने 9 और अन्य उम्मीदवारों ने 3 वार्डों में जीत हासिल की. 2 साल के कार्यकाल के बाद आदेश गुप्ता ने MCD चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया.








