आंदोलन से बन रहा सहारा की संपत्ति को बेचकर निवेशकों का भुगतान कराने का दबाव सुप्रीम कोर्ट में ने फ़िलहाल सुब्रत रॉय के ड्रीम प्रोजेक्ट एंबी वैली की नीलामी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि एंबी वैली की नीलामी कभी भी हो सकती है। इस मामले की अगली सुनवाई 7 दिसम्बर को होगी। 7 दिसम्बर को भी बड़ा फैसला आ सकता है। दरअसल एंबी वैली की नीलामी का केस न केवल सहारा-सेबी बल्कि निवेशकों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती से लगने लगा है कि सुब्रत रॉय का ड्रीम एंबी वैली उनके हाथ से फिसलने जा रहा है।








