मतलब के सब यार

फैला रिश्तों का बाजार ।

मतलब के सब रिश्ते नाते,

मतलब के सब यार।।

मतलब का है लेना देना,

मतलब के सब बोल ।

स्वार्थ के संग तुल गए,

संबध सब अनमोल । ।

दिल के भाव सूख गए,

मुरझा गया है प्यार ।

मतलब के सब यार ।।

भूल बैठे त्याग-कर्त्तव्य,

सबको अधिकार लुभाए ।

भौतिक सुख की लालसा,

पल-पल डसती जाए । ।

अपनेपन का रंग लुटा,

हैं फीके-फीके त्योहार ।

मतलब के सब यार ।।

रूठा-रूठा मुखिया से,

परिवारजनों का मन ।

पत्नी सुख साथिन हुई,

पुत्र चाहे बस धन । ।

फैल गया जीवन में,

अब धन का व्यापार ।

मतलब के सब यार ।।

(प्रियंका सौरभ के काव्य संग्रह ‘दीमक लगे गुलाब’ से।

  • Related Posts

     तख्तापलट की आहट …
    • TN15TN15
    • August 3, 2026

    संसद की दीवारों से कैसी सुगबुगाहट है ..…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    • By TN15
    • August 8, 2026
    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    • By TN15
    • August 8, 2026
    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

    • By TN15
    • August 8, 2026
    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी