Tribute : सपाइयों ने नेताजी की जयंती मनाई 

नोएडा।  समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय नेताजी की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय सेक्टर 11 स्थित  कार्यालय पर आयोजित की गई सपा नेता रामवीर यादव, देवेन्द्र सिंह अवाना एवं देवेन्द्र गुर्जर अध्यक्ष नोएडा विधानसभा ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ मा मुलायम सिंह यादव नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई एवं विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया।
विचार गोष्ठी में रामवीर यादव, नरेन्द्र शर्मा ने भी अपने विचार रखे भारत के एक राजनेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे। वे भारत के रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं।  वे मूलतः एक शिक्षक थे किन्तु शिक्षण कार्य छोड़कर वे राजनीति में आये थे। तथा समाजवादी पार्टी बनायी थी ।
मुलायम सिंह यादव अपने राजनीतिक जीवन में 10 बार विधायक चुने गए और 7 बार सांसद भी रहे. वे तीन बार उत्तर प्रदेश के सीएम बने
. नेताजी का जीवन संघर्ष सफलता की अनूठी मिसाल है उनका जीवन संघर्ष प्रेरणादायक है नेताजी गांव गरीब किसान मजदूर की समस्याओं को समझते थे इसलिए मुलायम सिंह यादव जी को धरतीपुत्र के नाम की ख्याति प्राप्त हुई उन्होंने विषम परिस्थितियों के बावजूद वह कर दिखाया जिस का सपना देखना भी किसी साधारण इंसान के लिए मुश्किल है।
सपा नेता देवेंद्र अवाना ने कहा कि नेता जी ने किसानों मजदूरों और दबे कुचले लोगों के लिए किये गये कार्यों को याद किया कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे नेता जी के बताए रास्ते पर चलेंगे जैसे नेता जी कमजोरो की आवाज बने वैसे ही हम लोग भी कमजोरो की समस्याओं के लिए संघर्ष करेंगे।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने नेताजी के आत्मीयता के संबंधों को आत्मसात करने की बात कही चौधरी चरण सिंह के बाद यदि किसी नेता ने किसानों की सुध ली तो वे नेता जी ही थे उन्होंने नेताजी के आत्मीयता के संबंधों को याद करते हुए कहां की जो व्यक्ति नेताजी से जुड़ गया उन्होंने कभी नेताजी को नहीं छोड़ा नेताजी कार्यकर्ताओं को डांटते भी स्नेह भी करते थे और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को समझते थे
इस मौके पर सपा नेता देवेन्द्र सिंह अवाना, रामवीर यादव, देवेन्द्र गुर्जर, नरेन्द्र शर्मा, विक्की तंवर,यामीन खान आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर सीटू ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

      आज 7 अगस्त को भारत के राष्ट्रगान…

    Continue reading
    महान कम्युनिस्ट नेता कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि!
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    1 अगस्त को भारतीय कम्युनिस्ट आंदोलन के स्तंभ,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव

    • By TN15
    • August 7, 2026
    पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव

    सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली : यदि जेन जी से इतनी ही हमदर्दी है तो सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरें मोहन भागवत! 

    • By TN15
    • August 7, 2026
    सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली : यदि जेन जी से इतनी ही हमदर्दी है तो सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरें मोहन भागवत! 

    मोहन भागवत ने कहा- Gen Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- ‘उन्हें उनकी…’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    मोहन भागवत ने कहा- Gen Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- ‘उन्हें उनकी…’

    समाज का घिनौना चेहरा : वृद्धाश्रम में मर गया मुंबई का कपड़ा व्यापारी, तीन बेटियों में से एक भी न आ पाई-अंतिम संस्कार के लिए भेज दिए 5100 रुपए

    • By TN15
    • August 7, 2026
    समाज का घिनौना चेहरा : वृद्धाश्रम में मर गया मुंबई का कपड़ा व्यापारी, तीन बेटियों में से एक भी न आ पाई-अंतिम संस्कार के लिए भेज दिए 5100 रुपए

    सरकारी स्कूल बचेंगे तो शिक्षा, संस्कार और संस्कृति भी बचेगी