यूपी में युवाओं को स्टार्टअप के लिए तैयार करेगा ईडीआईआई, मिलेंगे रोजगार के अवसर

लखनऊ, यूपी के युवाओं को अब उद्यमी बनाने के लिए भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआईआई) अहमदाबाद यहां के विश्वविद्यालय के साथ मिलकर उन्हें ना सिर्फ ट्रेनिंग देगा, बल्कि उन्हें उनके स्टार्टअप के लिए भी तैयार करेगा। इसको लेकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में प्रदेश के दो विश्वविद्यालयों के साथ एमओयू (समझौता-पत्र) पर हस्ताक्षर किये गए हैं। इससे न सिर्फ छात्रों को उद्यमिता की दिशा में कदम बढ़ाने का रास्ता खोला है बल्कि गांव-गिरांव में भी उद्यमियों को तैयार करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

राजभवन में एक विशेष कार्यक्रम में हुए इस समझौते को करने वाले विश्वविद्यालयों में गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) और कानपुर स्थित छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) शामिल हैं।

शनिवार को एक प्रेसवार्ता में भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद के महानिदेशक डॉ सुनील शुक्ल ने बताया कि यह कार्यक्रम छात्रों को उद्यमिता के क्षेत्र में प्रशिक्षित एवं मार्गदर्शन करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालयों में लागू होना है। नए शैक्षिक सत्र से छात्रों के लिए लघु एवं दीर्घकालिक पाठ्यक्रम शुरू होंगे। इस बावत राजभवन लखनऊ में एक एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये हैं।

एमओयू पर ईडीआईआई अहमदाबाद के महानिदेशक डॉ. सुनील शुक्ल और सीएसजेएमयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक और एमएमएमटीयू के कुलपति प्रो. जेपी पाण्डेय ने राज्यपाल के समक्ष हस्ताक्षर कर दिए हैं। इससे छात्रों को अब उद्यमिता के क्षेत्र में कदम बढ़ाने का अवसर मिलेगा और प्रदेश को एक उद्यमी प्रदेश के रूप में अपनी पहचान मिलने का रास्ता खुलेगा।

शुक्ल ने बताया कि इस एमओयू के तहत उत्तर प्रदेश में नवाचार, स्टार्टअप और उद्यमिता की दिशा में छात्रों को प्रेरित एवं प्रशिक्षित किया जायेगा। अब इन दोनों विश्वविद्यालयों में उद्यमिता पाठ्यक्रमों का संचालन, छात्र को स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन में सहयोग, आपसी संसाधनों को साझा करना, फैकल्टी ट्रेनिंग, शोधपत्रों का पब्लिकेशन इत्यादि में ईडीआईआई मदद करेगा। इस एमओयू के माध्यम से प्रदेश के विश्वविद्यालयों में उद्यमिता के अनुकूल वातावरण बनाने का लक्ष्य भी रखा गया है! यह एमओयू 03 वर्ष की अवधि के लिए है।

डॉ. सुनील शुक्ल ने बताया की डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) के साथ 13 जनवरी 2020 को ही ईडीआईआई से समझौता हो चुका है। ईडीआईआई द्वारा एक बैच फैकल्टी ट्रेनिंग का कार्यक्रम भी पूरा करवाया जा चुका है। यहां के प्रशिक्षित शिक्षक अपने-अपने संस्थानों में नवाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। इन्हें ईडीआईआई समय-समय पर मार्गदर्शन कर रहा है।

बता दें कि भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआईआई) अहमदाबाद भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय से उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) के रूप में मान्यता प्राप्त है। यह संस्थान शिक्षा, अनुसंधान, प्रशिक्षण, राष्ट्रीय और अंतर-राष्ट्रीय स्तर पर उद्यमिता को बढ़ावा देने के क्षेत्र में एक नेशनल रिसोर्स आर्गेनाइजेशन है।

Related Posts

 1200 करोड़ का चुनावी चंदा देने वाली मेघा इंजीनियरिंग पर सीबीआई ने दर्ज किया केस 
  • TN15TN15
  • April 13, 2024

द न्यूज 15 ब्यूरो  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्‍ड…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

  • By TN15
  • August 17, 2026
हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

  • By TN15
  • August 17, 2026
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

  • By TN15
  • August 17, 2026
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

  • By TN15
  • August 17, 2026
किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

  • By TN15
  • August 17, 2026
नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द

  • By TN15
  • August 17, 2026
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द