Firozabad News : नियमित टीकाकरण को लेकर हुई पर्यवेक्षकों की बैठक

विभाग आपसी सहयोग से बच्चों का टीकाकरण कराएं : सीडीओ दीक्षा जैन

फिरोजाबाद । विकास भवन सभागार में शुक्रवार को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यवेक्षकों के लिए जनपद स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में सीडीओ दीक्षा जैन ने कहा कि नियमित टीकाकरण तथा छूटे हुए बच्चों के टीकाकरण में आ रही सभी बाधाओं को विभाग आपस में सहयोग कर दूर करें और शत-प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण का विरोध करने वाले परिवारों पर विशेष रूप से ध्यान दें उनको समझा-बुझाकर उनके बच्चों का टीकाकरण कराएं।
सीएमओ डॉ डीके प्रेमी ने कहा के बच्चों की जानलेवा 12 बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि 5 साल तक के बच्चों को बीमारियों से बचाव के लिए वर्ष में 7 बार अभियान चलाकर टीकाकरण कराना होता है। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ बी डी अग्रवाल ने की। बैठक में बताया गया कि टीकाकरण से कोई भी वंचित न रहे। इसके लिए सत्र को तय नियम के अनुसार संचालित कराएं। जो लोग टीकाकरण नहीं करा रहे हैं, उन्हें टीकाकरण की महत्ता बताएं। इसके साथ ही सामुदायिक स्तर पर जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन करें।
डीआईओ ने बताया कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत टीकाकरण से वंचित वैब (वैक्सीन अवॉइडेंस बिहैवियर) झिझक /उदासीन परिवारों को मोबिलाइज कर टीकाकरण कराने के लिए ब्लॉक स्तर पर धर्मगुरुओं, प्रभावशाली व सहयोगी व्यक्तियों की बैठक आयोजित करें।
उन्होंने कहा कि जनपद में कुछ परिवार ऐसे हैं जिनके बच्चों को टीके नहीं लग सके हैं ऐसे परिवारों को अभियान चलाकर बीआरडी टीम आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर टीकाकरण का कार्य पूर्ण करवाएं।
बैठक में डीआईओ, अर्बन नोडल डॉ नितिन जग्गी एवं यूनिसेफ के डीएमसी अनिल शुक्ला द्वारा 12 जानलेवा बीमारियों से बचने जैसे टीबी, हेपेटाइटिस बी, पोलियो, काली खांसी, डिप्थीरिया, टिटनेस, हिब इंफेक्शन, निमोनिया, दस्त, खसरा व रूबेला और दिमागी बुखार से बचने के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि यदि बच्चों का नियमित टीकाकरण नहीं कराया गया तो वह उक्त बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।
यूनिसेफ के मंडल अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा ने टीकाकरण से झिझक उदासीन परिवारों को समझाने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन बच्चों का टीकाकरण कराकर हम बच्चों को एक स्वस्थ जीवन जीने व जानलेवा बीमारियों से बचाने का अधिकार दे सकते हैं।
बैठक में सभी सीएचसी पीएचसी प्रभारियों के साथ पंचायत राज तथा आईसीडीएस के सदस्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!
    • TN15TN15
    • August 26, 2026

      दिल्ली में महंगी एंटी-कैंसर दवाओं की कालाबाजारी…

    Continue reading
    इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

      विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार