दिवाली के बाद से डीजल, पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली, केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा दिवाली की पूर्व संध्या पर शुल्क में बदलाव के बाद तेल विपणन कंपनियों ने प्रमुख भारतीय शहरों में डीजल और पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में डीजल और पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 86.67 रुपये प्रति लीटर और 103.97 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहीं।

आर्थिक राजधानी मुंबई में इनकी कीमत क्रमश: 94.14 रुपये और 109.98 रुपये है।

कोलकाता में भी कीमतें क्रमश: 89.79 रुपये और 104.67 रुपये पर स्थिर रहीं।

चेन्नई में पेट्रोल-डीजल 91.43 रुपये और 101.40 रुपये पर रहा।

देशभर में भी, ईंधन की कीमत रविवार को काफी हद तक अपरिवर्तित रही, लेकिन स्थानीय करों के स्तर के आधार पर खुदरा दरें भिन्न हैं।

केंद्र द्वारा 3 नवंबर को उत्पाद शुल्क में कटौती कोरोना महामारी की शुरूआत के बाद से इस तरह की पहली कवायद है।

दरअसल, सरकार ने कोरोना राहत उपायों के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाने के लिए मार्च और फिर मई 2020 में पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में तेजी से बदलाव किया था।

Related Posts

 1200 करोड़ का चुनावी चंदा देने वाली मेघा इंजीनियरिंग पर सीबीआई ने दर्ज किया केस 
  • TN15TN15
  • April 13, 2024

द न्यूज 15 ब्यूरो  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्‍ड…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट?

  • By TN15
  • October 17, 2026
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट?

यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- ‘2007 की तरह फिर…’

  • By TN15
  • October 17, 2026
यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- ‘2007 की तरह फिर…’

अब होगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील, सीतारमण ने दिए संकेत! 

  • By TN15
  • October 17, 2026
अब होगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील, सीतारमण ने दिए संकेत! 

गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर निर्णायक कार्रवाई करे सरकार : सीटू

  • By TN15
  • October 17, 2026
गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर निर्णायक कार्रवाई करे सरकार : सीटू

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन