Irfan Solanki Case : की गाड़ी विकास दुबे की तरह पलटने की थी तैयारी, अखिलेश यादव के भेजे डेलगेशन का यूपी सरकार पर बड़ा आरोप

कानपुर के सीमामऊ से समाजवादी पार्टी के चर्चित विधायक इरफान सोलंकी इस बार यूपी पुलिस के शिकंजे में हैं। इरफान और उनके भाई पर पड़ोसी महिला ने घर जलाने का लगाया है आरोप

कानपुर के सीमामऊ से समाजवादी पार्टी के चर्चित विधायक इरफान सोलंकी इस बार यूपी पुलिस के शिकंजे में हैं। इरफान और उनके भाई पर पड़ोसी महिला ने घर जलाने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये हैं। सपा नेता अमिताभ वाजपेयी ने कहा कि इरफान सोलंकी की गाड़ी को विकास दुबे की गाड़ी की तरह पलटने की तैयारी थी। शनिवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा भेज गये डेलीगेशन ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। डेलीगेशन ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। साथ ही कहा कि सपा विधायक के घर दबिश देने गई पुलिस नशे में थी।

इन पुलिसवालों की जांच होनी चाहिए। सपा प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर से मांग की कि नशे की हालत में इरफान सोलंकी के घर दबिश देने गये पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सपा विधायक इरफान सोलंकी के सरेंडर करने के सवाल पर कहा कि यहां खड़ी गाड़ी पलट जाती है। उस दिन भी गाड़ी पलट सकती थी। विधायक के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती थी। उन्होंने अपनी जान बचाई है। इसमें कोई गलत काम नहीं किया है। सपा प्रतिनिधिमंडल में शामिल मनोज पांडेय ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज देखकर साफ पता चल रहा है कि घटना से विधायक इरफान सोलंकी के परिवार का कोई वास्ता नहीं है। पुलिस फर्जी मुकदमा लगाकर उनको परेशान कर रही है। पांडे ने पुलिस के घर में घुसने और तलाशी लेने पर भी सवाल उठाए।

सपा नेताओं ने यूपी की भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहा कि सरकार के मंत्री कोर्ट से फाइल लेकर भाग जाते हैं। उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है, जबकि सपा विधायक पर एक महिला आरोप लगाती है, जिसके बाद पुलिस तत्काल एफआईआर दर्ज कर उनके घर पर दबिश देने पहुंच जाती है। समाजवादी पार्टी का आरोप है कि इरफान सोलंकी के घर २५ गाड़ियां लेकर पुलिस पहुंची थी। साथ ही गेट फांदकर कमरें में घुसी और उनके परिजनों से अभद्र व्यवहार किया गया। साथ ही गाड़ियां और ड्राइवर को अपन साथ लेकर चली गई। बता दें सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी पर पड़ोस की रहने वाली एक महिला ने घर जलाने की एफआईआर दर्ज कराई है।

  • Related Posts

    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’
    • TN15TN15
    • August 21, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

    Continue reading
    नागपुर और दिल्ली के बीच खिंची तलवारें ?
    • TN15TN15
    • August 21, 2026

    नृपेंद्र मिश्रा पर नहीं मोदी और अमित शाह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

    • By TN15
    • August 21, 2026
    राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’

    • By TN15
    • August 21, 2026
    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’

    नागपुर और दिल्ली के बीच खिंची तलवारें ?

    • By TN15
    • August 21, 2026
    नागपुर और दिल्ली के बीच खिंची तलवारें ?

    आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

    • By TN15
    • August 21, 2026
    आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

    पहले मारपीट, फिर सिर में गोली, दिव्या हत्याकांड का खौफनाक CCTV आया सामने

    • By TN15
    • August 21, 2026
    पहले मारपीट, फिर सिर में गोली, दिव्या हत्याकांड का खौफनाक CCTV आया सामने

    UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू?

    • By TN15
    • August 21, 2026
    UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू?