Rishi Sunak family Struggle : शादी के जेवर बेच अकेले ब्रिटेन गई थीं ऋषि सुनक की नानी, फिर कैसे बदली जिंदगी

ऋषि सुनक के ब्रिटेन के पीएम बनने के ऐलान के बाद से ही दुनिया भर में लोग उनके बारे में जानने को उत्सुक हैं। वह एशियाई मूल के ऐसे पहले शख्स होंगे जो ब्रिटेन की सत्ता संभालेंगे। ऐसे में ऋषि सुनक को लेकर हर किसी के मन में उत्सुकता है और लोग उनकी फैमिली लाइफ से लेकर उनके बीते दौर तक के बारे में जानना चाहते हैं। हालांकि यह बात कम ही लोगों को मालूम है कि ऋषि सुनक के परिवार का जीवन संघर्ष से भरा रहा है और यहां तक कि उनकी नानी को शादी के जेवर बेचकर अकेले ही ब्रिटेन जाना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने वहां कुछ वक्त नौकरी की तो पैसे कमाने के बाद फैमिली के दूसरे सदस्यों का भी बुला लिया। इस तरह ऋषि सुनक अपने परिवा की तीसरी पीढ़ी हैं, जो ब्रिटेन में है।
गर्व से खुद को हिन्दू कहने वाले ऋषि सुनक की नाना और नानी भी पंजाब मूल के ही थे। 1960 के दशक में यह परिवार तंजानिया पहुंचा था लेकिन वहां गुजारा हो पाना आसान नहीं था। इस बीच ऋषि सुनक की नानी सरक्षा ने अपनी शादी के जेवर बेचकर ब्रिटेन जाने का एक टिकट लिया था।

मजबूरी का वह दौर ऐसा था कि जेवर बेचने के बाद भी अकेले ही ब्रिटेन जा सकीें और ऋषि सुनक की मां ऊषा समेत उनके तीन बच्चे और पति तंजानिया में ही रह गये। ब्रिटेन आने पर सरक्षा को लिसेस्टर में एक बुक कीपर के तौर पर काम मिल गया था। एक साल के अंदर उन्होंने इतने पैसे बचा लिये थे कि तंजानिया से परिवार को वापस बुला सकें।
इस तरह ऋषि सुनक की मां का परिवार ब्रिटेन आया था। वहीं कुछ ऐसा ही संघर्ष उनके पिता की फैमिली का भी था, जो अविभाजिक भारत के गुजरांवाला से नैरोबी पहुंचा था और फिर रोजगार की तलाश में ब्रिटेन आ गया था। लेकिन ऋषि सुनक के परिवार ने पढ़ाई पर बहुत ध्यान दिया और शिक्षा की अलख से जीवन बदल गया। 1977 में ऋषि सुनक की मां ऊषा और पति यशवीर की शादी हुई थी।

परिवार की सबसे बड़ी संतान ऋषि ही थे। उनके बाद छोटे भाई संजय सुनक हैं जो पेशे से मनो चिकित्सक हैं। इसके अलावा छोटी बहन राखी संयुक्त राष्ट्र में काम करती हैं। पूरे परिवार की जिंदगी में यह बड़ा बलाव शिक्षा की वजह से आया, जिस पर सुनक फैमिली ने हमेशा ध्यान दिया।

  • Related Posts

    बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    बांग्लादेश से क्रिकेट का एक अजब मामला सामने…

    Continue reading
    पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

    • By TN15
    • June 13, 2026
    किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

    • By TN15
    • June 13, 2026
    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

    • By TN15
    • June 13, 2026
    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

    बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 

    • By TN15
    • June 13, 2026
    बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 

    अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर 

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर