बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका से यात्रियों के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

ढाका, बांग्लादेश ने शनिवार को कोविड-19 के एक नए वैरिएंट के प्रसार के बीच दक्षिण अफ्रीका के यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगा दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जाहिद मालेक ने घोषणा करते हुए कहा कि बांग्लादेशी सरकार दक्षिण अफ्रीका में नए संस्करण के उद्भव से अवगत है।

मंत्री ने कहा, हमने तत्काल प्रभाव से दक्षिण अफ्रीका से यात्रा स्थगित करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन नाम का यह नया वेरिएंट बेहद आक्रामक है।

मंत्री के अनुसार, बांग्लादेशी सरकार सभी बंदरगाहों पर स्क्रीनिंग प्रक्रियाओं को भी मजबूत कर रही है।

टीकाकरण अभियान के कारण हाल के महीनों में बांग्लादेश में कोविड-19 संक्रमण और वायरस से होने वाली मौतों में काफी गिरावट आई है।

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) ने कहा कि बांग्लादेश में शनिवार को 155 नए कोविड-19 मामले और 2 नई मौतें दर्ज की गई हैं, जिसके बाद अब तक कोरोना के कुल 15,75,579 मामले सामने आ चुके हैं और संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 27,975 हो गई है।

Related Posts

कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

Continue reading
इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और हूती विद्रोहियों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!